सिरसागंज: सिरसागंज नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई PET-2026 परीक्षा, तीन केंद्रों पर दो पालियों में हुआ आयोजन
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई। नगर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों के प्रवेश द्वार पर सघन जांच की गई।