उधवा: झारखंड स्थापना दिवस पर दक्षिण पलाशगाछी पंचायत में छात्राओं ने बाल विवाह के खिलाफ दिया जागरूकता संदेश
झारखंड राज्य स्थापना के 26वें वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार की दोपहर करीब 1 बजे उधवा प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत सचिवालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ जयंत कुमार तिवारी,राधानगर थाना प्रभारी रोहित कुमार एवं प्रभारी जीपीएस संतोष कुमार सुमन ने फीता काटकर किया।