उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बिजली विभाग ने चलाया अभियान, 8 बकायदारों का काटा विद्युत कनेक्शन
मंगलवार को विद्युत कनीय अभियंता चंदन कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उधवा,जंगलपाड़ा तथा बोतलुटोला गांव में अभियान चलाकर पांच हजार रुपए से अधिक बकाया वाले 8 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काट दिया है।