उधवा प्रखंड क्षेत्र के कटहलबाड़ी पंचायत अंतर्गत मदिया गांव में तीन दिवसीय आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार की शाम करीब 7 बजे संपन्न हो गया। जानकारी के अनुसार जीवन झरना क्लब मदिया की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। तीन दिनों तक झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य जगहों के फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया।