शिवपुरी नगर: पूर्व सांसद के चेहरे वाली टैंकर पर नंबरिंग, सीएमओ की शिकायत पर पेंटर के खिलाफ केस दर्ज
शिवपुरी में एक विवादास्पद घटना सामने आई है, जहां एक पेंटर द्वारा नगर पालिका के टैंकर पर पूर्व सांसद केपी यादव के चेहरे को पोतकर उस पर नंबर अंकित कर दिया। यह टैंकर पूर्व सांसद द्वारा सांसद निधि से नगर पालिका को प्रदान किए गए दस टैंकरों में से एक है इस मामले में नपा के सीएमओ ने शासकीय संपत्ति के विरूपण और नुकसान के आरोप में पेंटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।