रुद्रपुर में दबंगई की हद! महिला पर तानी पिस्टल, जमीन पर गिराकर दी गालियां… CCTV में कैद हुई पूरी घटना!
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर के भुरारानी स्थित वसुंधरा इको पार्क कॉलोनी में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनी के कुछ निवासियों ने बाहर से एक व्यक्ति को बुलाकर गरीब मजदूर परिवारों के साथ अभद्रता, गाली-गलौच और मारपीट की। इस दौरान एक महिला को जमीन पर गिराने और उस पर पिस्टल तानकर धमकाने का भी आरोप है।
पीड़ित परिवारों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत घर के बाहर लगे पानी के नल को कार से तोड़े जाने के बाद हुई। इसके बाद मामला बढ़ गया और कथित तौर पर महिलाओं व बच्चों के साथ भी अभद्रता की गई।
हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित परिवारों ने पुलिस पर भी मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर महिलाओं और गरीब मजदूर परिवारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी?
महिला पर पिस्टल तानने का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल!
#Rudrapur #UttarakhandNews #ViralVideo #CrimeNews #UdhamSinghNagar #Police