बड़ी खबर: गजब की पहल! अब खच्चरों की लीद और चीड़ के पीरूल से बनेगा ईंधन, केदारनाथ में 24 घंटे मिलेगा मुफ्त गर्म पानी!
उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठा प्रयोग! केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खच्चरों की लीद और जंगलों में बिखरे चीड़ के पीरूल से फायर पेलेट तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए सोनप्रयाग में देश में अपनी तरह की पहली पेलेट निर्माण इकाई स्थापित की गई है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने किया इकाई का शुभारंभ।
इससे तैयार बायोमास पेलेट से केदारनाथ धाम में हॉट वॉटर जनरेटर संचालित कर श्रद्धालुओं को 24 घंटे निःशुल्क गर्म पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
इतना ही नहीं, गौरीकुंड और लिंचोली में भी जल्द हॉट वॉटर जनरेटर स्थापित किए जाएंगे। इन पेलेट का उपयोग ढाबों और औद्योगिक भट्टियों में भी किया जाएगा, जिससे गैस और डीजल की खपत कम करने में मदद मिलेगी।
एक ही प्रयोग से कई फायदे! ✅ खच्चरों की लीद का बेहतर निस्तारण। ✅ चीड़ के पीरूल का उपयोग। ✅ वैकल्पिक ईंधन का उत्पादन। ✅ गैस और डीजल की बचत। ✅ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा।
जिसे अब तक कचरा समझकर निस्तारित करना चुनौती था, वही अब ऊर्जा का स्रोत बनने जा रहा है!
बाबा केदार की धरती पर कचरे से ऊर्जा बनाने की यह पहल सफल हुई तो उत्तराखंड देश को पर्यावरण संरक्षण का नया मॉडल दे सकता है।
आपकी इस पहल पर क्या राय है?
#केदारनाथ #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #पीरूल #पर्यावरण_संरक्षण #बायोमास_ऊर्जा #Kedarnath #Uttarakhand