कल 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट। कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के धाम पहुंचे जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप!
बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने मंदिर में किया प्रवेश, शुरू हुई कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया।
कपाट बंद होने के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सभी विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
कल शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बाबा केदार के कपाट, अब शीतकाल में ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन।
हर-हर महादेव! 🚩 जय बाबा केदार! 🙏
#जयबाबाकेदार #केदारनाथधाम #कपाटबंद #रुद्रप्रयाग #जिलाधिकारी #उत्तराखंडसमाचार