बक्सर: हिमालय से तपस्या कर लौटे सूर्यानंद महाराज का बक्सर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
Buxar, Buxar | Jul 21, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन पर आध्यात्मिक संत सूर्यानंद महाराज का भव्य स्वागत किया गया। महाराज जी हाल ही में हिमालय पर्वतों से गहन तपस्या कर लौटे हैं। स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अनुयायी और साधु-संतों की मौजूदगी में उनका स्वागत पुष्प वर्षा, जयघोष और धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। स्वागत समारोह का नेतृत्व संजय सिंह ने किया।