बक्सर: ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ बसपा का अंबेडकर चौक पर धरना, ट्रैफिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Buxar, Buxar | Jul 21, 2025 बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई बक्सर के तत्वावधान में सोमवार को जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. यह प्रदर्शन ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज संजय कुमार और एसआई गौतम कुमार द्वारा गरीब जनता, रिक्शा चालकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं पर की जा रही अवैध वसूली और उत्पीड़न के खिलाफ किया गया.