Public App Logo
Profile Picture

Sambhal Smart City News

@khalilmalik5642
679Followers
0Following
सम्भल में Live थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी में वादी के ठगे गए ₹6,00,000/- (छह लाख रुपये) वापस कराए गए वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी में वादी के ठगे गए ₹6,00,000/- (छह लाख रुपये) वापस कराए गए

बाइट पुलिस अधीक्षक  विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल मैं Live आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी  द्वारा भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी सम्भल, क्षेत्राधिकारी असमोली एवं सम्बन्धित थाना प्रभारियों के साथ कोतवाली सम्भल एवं थाना नखासा क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई तथा प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने हेतु निर्देशित किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी गश्त एवं निगरानी की जाएगी तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल की ब्रीफिंग कर उचित व्यवस्थापन एवं प्रभावी ड्यूटी प्रबन्धन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही पुराने अभियोगों में वांछित अभियुक्तों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अन्य आपराधिक तत्वों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही  है आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में फ्लैग मार्च एवं प्रभावी पुलिसिंग तथा CCTV कैमरों को क्रियाशील, मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस द्वारा प्रभावी गश्त, निगरानी तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी  सम्भल
सम्भल मैं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति - 2026 का प्रांतीय अलंकरण समारोह बड़े उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश की 48 हस्तियों को किया सम्मानित वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के उपनिदेशक नसीम नकवी को साहित्य रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित 
मुरादाबाद के समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक व मुख्य अतिथि डॉ मन्जेश राठी को डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिभा सम्मान से किया सम्मानित , एटा के जिला न्यायाधीश (एमएसीटी) अहमद उल्ला खां को वर्ष 2026 के साबित्री बाई फूले सम्मान से किया सम्मानित 
मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्राइमरी, जूनियर, सीनियर व सुपर सीनियर वर्ग के 3541 छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित 
सम्भल(राष्ट्रीय सिद्धान्त)। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत के प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह नवाब गार्डेन हयात नगर में बड़े उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  जिसमें वर्ष 2026 के जिसमें मुरादाबाद के समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक व मुख्य अतिथि डॉ मन्जेश राठी को डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिभा सम्मान से, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के उपनिदेशक नसीम हुसैन को साहित्य रत्न सम्मान 2026 से तथा एटा के जिला न्यायाधीश (एमएसीटी) अहमद उल्ला खां को वर्ष 2026 के साबित्री बाई फूले सम्मान समेत देश की 48 हस्तियों को  शाॅल उढ़ाकर स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्राइमरी वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग व सुपर सीनियर वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के 3541  प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के वर्ष 2026 के प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह की शुरुआत समिति के संरक्षक व सलाहकार डॉ यू सी सक्सेना, अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, एटा के जिला जज अहमद उल्लाह खां, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी करिश्मा सिंह, संयोजक, संजना गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा, महाप्रबंधक रूबी, उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर, संजीव कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की। जबकि राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज सम्भल  की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बी डी इण्टर कॉलेज सराय तरीन की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वर्ष 2026 के भारतरत्न डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिभा सम्मान से मुरादाबाद के समाजसेवी व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मन्जेश राठी को तथा एटा के जिला जज अहमद उल्लाह खां (एमएसीटी) को साबित्री बाई फूले सम्मान से जबकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली के उपनिदेशक नसीम नकवी को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज गौरव सम्मान से समाजसेविका व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ निधि सक्सेना को तथा सम्भल के उद्योगपति कमल कौशल वार्ष्णेय , डीलक्स एग्रीकल्चर वर्कस के स्वामी तमजीम आलम (हाफिज जी) एवं बी डी इण्टर कॉलेज सराय तरीन के प्रबन्धक निर्दोष कुमार आढ़ती को सम्भल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नन्हीं देवी रामस्वरूप स्मृति सम्मान से चित्रकार विमल कुमार का चयन किया गया। जबकि सम्भल के चिमियावली गांव निवासी विकलांग मंजू को महिला सशक्तिकरण सम्मान से तथा चिकित्सा के क्षेत्र में मुरादाबाद की डॉ शिवा मकसूद को वरिष्ठ समाजसेविका व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सुधा सक्सेना स्मृति सम्मान से   इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर खुम्वार की सहायक अध्यापिका जबेरिया तारिक को हम्माद अहमद स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि दिल्ली के सय्यद अहमद फ़राज़ नक़वी को साइबर सुरक्षा सम्मान से जहां सम्मानित किया गया वहीं वर्ष 2026 के शिक्षक कर्त्तव्यनिष्ठ सम्मान से डॉ राष्ट्र वर्धन - प्राचार्य ( राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सम्भल), असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमृतेश अवस्थी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय कुमार ( एमजीएम कॉलेज सम्भल), रिंकी सागर अध्यापिका (राजाराम महिला इण्टर कॉलेज बदायूं), नुशक सबा प्रवक्ता (आजाद गर्ल्स इण्टर कॉलेज सम्भल), प्रधानाचार्य शान मियां एवं सहायक अध्यापक मनोज कुमार  (अल कदीर इण्टर कॉलेज सम्भल), मनोज कुमार शर्मा - प्रधानाचार्य (ग्लोबल हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल बदायूं), डॉ नेहा मलय - प्रधानाचार्या (भगत जी इंटरनेशनल स्कूल बहजोई) एवं संजीव कुमार सक्सेना - प्रधानाचार्य (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरनी) समेत देश की 48 हस्तियों को मुख्य अतिथि डॉ मन्जेश राठी, समिति के संरक्षक व सलाहकार डॉ यू सी सक्सेना, डॉ ए एच रजा, इंजीनियर सलमान अख्तर, हाफिज तंजीम आलम, समिति के राष्ट्रीय सिद्धान्त हरद्वारी लाल गौतम, राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य संयोजक कुसुम, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी करिश्मा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा, महाप्रबंधक रूबी, उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर, संयोजक संजना गुप्ता, सचिव डॉ मौ इरफ़ान ख़ान, कोषाध्यक्ष डॉ अता उर्रमान, वित्त सचिव मीनाक्षी रजनी कान्ता चौहान, मन्जू सक्सेना, इकरा इफ्तेखार, आसिया जूही, मन्तशा तौफीक, अनम परवीन, प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ शशिकांत गोयल, डॉ प्रकाश भारद्वाज, डॉ नेमपाल सिंह, डॉ जिकरूल हक़, डॉ मौ शावेज़, डॉ शहज़ाद आलम, सुशील कुमार गुप्ता भगत जी व ठाकुर मुकेश सोम ने शाॅल उड़ाकर , प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्राइमरी वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग व सुपर सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अजमी जहरा, इलमा, आर्शी, आराध्य अग्रवाल, कृष्णा ,शिवम कुमार,नजीफा इंशा, इलमा रानी,महक फात्मा, अदीबा, छवि शर्मा, हिफ्जा फात्मा, अलिमा परवीन, सायवा, आलिया, रिफा फात्मा, दीक्षा राणा,आरसालान, मेहराब अली समेत प्रदेश के 3541 प्रतिभागियों को नाहिद रजा, रूबी, चिंकी दिवाकर, इकरा इफ्तेखार, मुक्ता वार्ष्णेय, हलीमा शान, फिरोज आलम खां एडवोकेट, ललित सागर, नसीम हुसैन, नीलांशु वार्ष्णेय, डॉ शशि कान्त गोयल, डॉ अमृतेश अवस्थी, डॉ अजय कुमार, डॉ मोहम्मद अहमद, डॉ अनम परवीन, मन्तशा तौफीक, आसिया जूही, मीनाक्षी, प्रदीप कुमार गुप्ता, रजनी कान्ता चौहान, मन्जू सक्सेना, इकराम वारसी, नाजिर हुसैन , नाजिम  खां, शाने आलम, शान मियां,अर्शिना, मनोज कुमार, नाजिम सैफी आदि ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ मन्जेश राठी ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं बुद्धि विवेक की कुंजी है। इसमें छात्र एवं छात्राओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा आयोजित कराई जा रही सभी प्रतियोगिताएं छात्र और छात्राओं के विकास के लिए उपयोगी है। विना सामान्य ज्ञान के कोई भी विद्यार्थी अपना विकास नही कर सकता है। इस अवसर पर उन्होंने समिति के अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, महासचिव कुसुम, महाप्रबन्धक रूबी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा, उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर  तथा मुख्य कार्यक्रम प्रभारी करिश्मा सिंह समेत समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक व सलाहकार डॉ यू सी सक्सेना ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के बीज से वृक्ष बनने तक की कहानी के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं हरद्वारी लाल गौतम जी के कठिन परिश्रम व तपस्या के बाद जो परिणाम निकल कर सामने आया उसे नि:शब्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का जड़ बताया गयाI जबकि , एटा के न्यायाधीश अहमद उल्ला जी के द्वारा अपना अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया एवं उन्होंने बताया है किस तरह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से जुड़कर के लोग तमाम प्रकार की एग्जाम को क्वालीफाई करके रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं एवं शिक्षा तथा सामान्य ज्ञान बातचीत वह घरेलू आवश्यकताओं के बीच में भी एक मुख्य कड़ी के रूप में कार्यकर्ता है हमें सामान्य ज्ञान की अगर जानकारी है तो कोई भी व्यक्ति फर्जी जानकारी नहीं दे सकता है । विशेष अतिथि व समाज सेवी हाफिज तंजीम आलम ने  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा छात्र एवं छात्राओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने समिति द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से दी। जबकि प्रबन्धक रजनी कान्ता चौहान ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य कार्यक्रम प्रभारी व राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। संरक्षक व सलाहकार डॉ ए एच रजा व इंजीनियर सलमान अख्तर ने समिति द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर समारोह का श्रेष्ठ संचालन एमजीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद अहमद ने किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम और मुख्य कार्यक्रम प्रभारी करिश्मा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सम्भल मैं शांतिपूर्वक हुआ जलसे सरवरे कौनेन का आयोजन वीडियो को शेयर करने अपील 

प्रशासन की अनुमति लेकर चिश्तिया सेवा समिति के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष कराया गया जलसे का प्रोग्राम

यूपी के जनपद सम्भल मैं थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में एक जलसे (सरवरे कौनेन) का इन्काद बाद नमाजे इंशा किया गया है। जिसमें नात पढ़ने लिए नात खॉ शायर इस्लाम हजरत मौलाना राशिद रजा मरकज़ी, जो बरेली शरीफ से तशरीफ लाये। और तकरीर करने के लिये हज़रत मौलाना मुफ्ती मौहम्मद इमरान हनफी साहब मुरादाबाद से तशरीफ लाये। जिसमें प्रोग्राम देखने व सुनने के लिये भारी मात्रा में लोगों का आना जाना रहा। यह प्रोग्राम देर रात तक चला। इस मौके पर और आस पास के गाँवो से मौलाना भी तशरीफ लाये और अपनी तकरीर व नात पढ़ी। इस मौके पर ग्राम नसीरपुर के मौलाना हाजी ईस्माईल नूरी साहब, कारी मौ०. रागिब उल इस्लाम रजा मस्जिद के इमाम व मौलाना सुलेमान रजा मदीना मस्जिद इमाम व दिगर उलामा भी मौजूद रहे। इस मौके पर तिलावत ए कुरान पाक हाफिज इमरान ने की तथा निजामत हाफिज ज़मीर साहग ने की। जिसके बाद देश की तरक्की व भाईचारे अमनो अमान की दुआ की गई। इस मौके पर  चिश्तिया सेवा समिति के मेम्बरान मुख्तार हुसैन, नजर मौहम्मद, मौ० हुसैन, सालिम ठेकेदार, फुरकान खॉ, तय्यब प्रधान जी, आरिफ डीलर, बाबू भाई, अलीवारिस, मौ० सुब्हान, शाहिद कादरी, मौ० बिलाल, मौ० नाजिर, शाहनवाज़, मौ० रहूफ, मौ० रिजबान, मौ० इमरान, मौ० हुसैन (अंग्रेज), मौ० रिहान, इस्तकार उर्फ कव्वाल, अलीवारिस, मौ० कैफ, मुन्तसिब, सरफराज खॉ, आमिर खान, शाने आलम, राशिद मिस्त्री, गुड्डू चिमनी ठेकेदार, मौ० शाहरुख, डॉ० मौ० सोहिल, नजारुल भाई, सलमान मोबाईल वाले, अहमद रजा, मौ० शादाब, अशरुफ, रफीक अब्बासी, शाने आलम, इमरान अब्बासी, मौ० आदिल, शफीक भाई, मोमीन खॉ, नासिर खॉ, मुनाजिर भाई, अल्ला राजी, फिरोज खां, हाफिज मौ० आमिर तुर्की, मौ० परवेज़ सहित  इस प्रोग्राम गाँव वालों ने भी हिस्सा लिया ओर संखया में लोगों ने शिरकत की।

बाइट हज़रत मौलाना मुफ्ती मौहम्मद इमरान हनफी साहब मुरादाबाद से जनपद सम्भल तशरीफ लाये बोलते हुए
सम्भल में झूठी एफ०आई०आर० में फंसाने की साजिश रचने वालो के बारे में कराया पुलिस अधीक्षक को अवगत वीडियो को शेयर करने की अपील 

झूठी एफ०आई०आर० में फंसाने की धमकी देने व परिवार की जान माल की सुरक्षा को लेकर  पुलिस अधीक्षक को भेजा प्रार्थना पत्र

यूपी के जनपद सम्भल में थाना हयातनगर क्षेत्र के सराय तरीन के मौहल्ला नजर खेल निवासी सलाउद्दीन ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि लुवना शाकिर, पत्नी नफीसउ‌द्दीन, इमरान शाकिर एवं फैजान शाकिर के साथ उसका विवादित मकान को लेकर में वाद संख्या 517/2025 सिविल कोर्ट सम्भल में मुकदमा विचाराधीन है। विपक्षीगण विवादित मकान को किसी भी प्रकार से अपने कब्जे में लेने तथा पीड़ित के पक्ष को कमजोर करने के उददेश्य से लगातार दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित को विपक्षीगण द्वारा झूठी एफ०आई०आर अपराधिक मुकदमें में फंसाने की धमकिया दी जा रही है। विपक्षीगण द्वारा पूर्व में भी कई बार झूठी शिकायत / एफ०आई०आर० कराने का प्रयास किया जा चुका है। क्योंकि माननीय न्यायालय में जो वाद विचाराधीन है उसमें प्रतिवादी ने झूठे दस्तावेज दाखिल किये हैं इस कारण प्रतिवादीगण पर माननीय न्यायालय द्वारा एफ०आई०आर० दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है जिसमें फर्जी हाउस टैक्स की रसीद, झूठा हिबा जुबानी, और जिन्दा व्यक्ति को मृत घोषित करने का जगन्नीय अपराध किया है। जिस कारण प्रार्थी को आशंका है कि भविष्य में भी वे प्रार्थी अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य के विरूद्ध झूठी शिकायत / एफ०आई०आर० कराकर, पुलिस कार्यवाही करवाने का प्रयास कर सकते है। प्रार्थी को आशंका है कि विपक्षीगण द्वारा विवादित मकान पर कब्जा करने के उददेश्य से प्रार्थी एवं उसके परिवार पर झूठे मुकदमें का दवाब बनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में प्रार्थी एवं उसके परिवार को मानसिक उत्पीड़न, सामाजिक नुकसान तथा जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका बनी है। यह भी महत्वपूर्ण है कि उक्त मकान से संबंधित विवाद पहले से ही माननीय सिविल कोर्ट सम्भल में विचाराधीन है और न्यायालय द्वारा सपंत्ति के सबंध में यथास्थिति / स्थगन आदेश भी पारित है।  पीडित द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है
सम्भल में मौलाना सुलैमान अशरफ हामिदी की दीनी व सामाजिक खिदमात को किया गया याद वीडियो  को शेयर करने की अपील 

उर्स-ए-मोहसिने मिल्लत में उलमा, मशाइख, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने की शिरकत

यूपी के जनपद सम्भल मैं पूर्व शाही इमाम ईदगाह सम्भल हज़रत मौलाना सुलैमान अशरफ हामिदी रहमतुल्लाह अलैह का दूसरा सालाना उर्स-ए-मोहसिने मिल्लत अकीदत व एहतराम के साथ आयोजित किया गया। उर्स की महफिल में सम्भल सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम, मशाइख, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों और अकीदतमंदों ने शिरकत कर मरहूम की दीनी, इल्मी, सामाजिक एवं काइदाना खिदमात को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।कार्यक्रम की सरपरस्ती विश्व प्रसिद्ध खानकाह बिलग्राम शरीफ के सज्जादानशीन रईसुल अतक़िया आले रसूल हज़रत सय्यद उवैस मुस्तफा साहब वास्ती ने फरमाई, जबकि सदारत हज़रत सय्यद यज़दानी मियां ने की। कार्यक्रम का आगाज़ कारी बदरे आलम निज़ामी की तिलावते कलाम-ए-पाक से हुआ। इसके बाद गुलाम ग़ौस ग़ज़ाली और इमरान जाफर बरकाती ने बारगाह-ए-रिसालत ﷺ में नात-ए-पाक का नजराना पेश कर हाज़िरीन को महज़ूज़ किया।
इस अवसर पर मौलाना तालिब मिसबाही और मौलाना असनाद रज़ा* ने मोहसिने मिल्लत हज़रत मौलाना सुलैमान अशरफ हामिदीؒ की हयात, दीनी व इल्मी खिदमात तथा उनकी काइदाना सलाहियतों पर विस्तार से रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि मौलाना सुलैमान अशरफ हामिदी ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा दीन की खिदमत, मिल्लत की रहनुमाई और समाज की इस्लाह के लिए वक्फ किया। उनकी बेबाकी, सूझबूझ और काइदाना सलाहियतों ने सम्भल की सामाजिक व मज़हबी जिंदगी पर गहरा असर छोड़ा।मुख्य वक्ता मौलाना सैफुल्ला अलीमी, कलकत्ता ने अपने खिताब में समाज में तेजी से फैल रही बुराइयों पर तश्वीश का इज़हार करते हुए मुसलमानों से शरीयत की पाबंदी और इस्लामी तालीमात पर अमल करने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर शादी-ब्याह में होने वाली फुज़ूलखर्ची से बचने और सादगी को अपनाने की ताकीद की। उन्होंने कहा कि समाज की इस्लाह केवल तकरीरों से नहीं बल्कि अमली जिंदगी में दीन की तालीमात को अपनाने से होगी।
उर्स की महफिल में कुल शरीफ और सलातो-सलाम पेश किया गया। आखिर में हज़रत सय्यद उवैस मुस्तफा वास्ती, सज्जादानशीन बिलग्राम शरीफ ने मुल्क व मिल्लत की सलामती, अमनो-अमान, इत्तेहाद व भाईचारे तथा हज़रत मौलाना सुलैमान अशरफ हामिदीؒ की मगफिरत और बुलंदी-ए-दरजात के लिए दुआ कराई।उर्स में सम्भल के अलावा आसपास के जिलों से आए मज़हबी, सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने भी शिरकत की। महफिल में मरहूम मौलाना की दीनी व सामाजिक सेवाओं को याद करते हुए उनकी इल्मी व इस्लाही विरासत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में मौलाना फैज़ान अशरफ हामिदी एवं कारी ग़ाजी अशरफ हामिदी ने उर्स में शिरकत करने वाले तमाम उलमा-ए-किराम, मशाइख, मेहमानों, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों और अकीदतमंदों का शुक्रिया अदा किया।उर्स के तमाम इंतिज़ामात को कामयाब बनाने में सय्यद कलीम अशरफ, मुगीस अशरफ, सय्यद रिजवानी मियां, सय्यद रेहानी, हस्नैन अशरफ,मुबीन अशरफ,फाइक़ अशरफ हामिदी एवं तमीम अशरफ हामिदी ने अहम भूमिका निभाई। आखिर में तबर्रुक का व बाहर से आऐ उलामाऐ किराम के खाने का भी एहतेमाम किया गया 
इस मौके पर
काइदे अहले सुन्नत मौलाना नफीस अखतर अशरफी, मुफ्ती रिजवानुल हक ( अमरोहा) मुफती दानिश अली ( मुरादाबाद) मौलाना कारी अय्यूब ( लखनऊ) मुफ्ती अब्दुल माजिद ( रामपुर) मौलाना रियासत अली कादरी ( बदायू) मौलाना हबीबुर्रहमान ( बिलारी) कारी इल्यास बरकाती ( दिल्ली)
कारी आस मौहम्मद ( नगली) मुफ्ती वकार अहमद ( हसनपुर)  मौलाना जिया उर रहमान ( बरेली शरीफ) मुफ्ती रईसुद्दीन नूरी ( पीली भीत) मौलाना अरकान अजहरी ( जोया) मौलाना असनाद रज़ा ( जोया) मौलाना गुलाम नबी ( कलियर शरीफ) मौलाना तालिब हुसैन मिसबाही, मौलाना जिया उल मुस्तफा अशरफी, मौलाना आफताब आलम ( अमरोहा) मुफ्ती नसीम सकाफी,मौलाना फाजिल मिसबाही,मौलाना कारी इरफान लतीफी,मौलाना मुफ्ती इमरान रज़ा, मौलाना नफीस अशफाकी, मौलाना कामिल मिसबाही, मौलाना राहत अज़ीज़ी, मौलाना मोहम्मद अली मिसबाही, मौलाना हारून अशफाकी, मौलाना आलमगीर मिसबाही,मुफ्ती कासिम मन्नानी ( मुरादाबाद) मौलाना तालिब रजा, मौलाना आमिल खॉं, मौलाना आरिफ़ अशफाकी, मौलाना रिफाउल हसन, कारी अब्दुल वाजिद, कारी मुहम्मद आशकार( जौधपुर) कारी अरमान रज़ा ( हसनपुर) कारी अब्दुल मुईद ( अलीगढ) कारी मुहम्मद फुरकान ( नजीबाबाद)मौलाना तारिक आफाकी ( गजरौला) मौलाना फहीम रजवी ( काशी पुर)) मौलाना मन्नान रजा ( रुद्दरपुर) मौलाना गुलाम मुस्तफा ( रामनगर)
के अलावा शहर व आसपास के इलाकों के धार्मिक,सामाजिक, व्यापारिक एवं राजनीतिक लोंगों ने बडी तादाद में शिरकत की ।
सम्भल में Live थाना साईबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कमीशन लेकर पेट्रोल पम्प के लेनदेन खाते में ऑनलाइन फ्रॉड का पैसा डलवाकर कैश देने के 05 अभियुक्तों को साईबर फ्रॉड करने के लिए सिम, दस्तावेज, मोबाइल फोन आदि के साथ गिरफ्तार किया गया वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना साईबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कमीशन लेकर पेट्रोल पम्प के लेनदेन खाते में ऑनलाइन फ्रॉड का पैसा डलवाकर कैश देने के 05 अभियुक्तों को साईबर फ्रॉड करने के लिए सिम, दस्तावेज, मोबाइल फोन आदि के साथ गिरफ्तार किया गया

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल Live थाना बहजोई पुलिस टीम द्वारा 04 घंटे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण कर चोरी के माल की शत प्रतिशत बरामदगी (19 जेवरात पीली धातु व 04 जेवरात सफेद धातु कीमत लगभग 18 लाख रूपये) सहित 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद सम्भल मनोज कुमार रावत व क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह  के कुशल नेतृत्व में थाना बहजोई पुलिस टीम द्वारा 04 घंटे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण कर चोरी के माल की शत प्रतिशत बरामदगी (19 जेवरात पीली धातु व 04 जेवरात सफेद धातु कीमत लगभग 18 लाख रूपये) सहित 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल में बरेली से चोरी हुई बाईक सम्भल यातायात पुलिस के टीएसआई सुरेश कुमार सिंह द्वारा पकड़ी गई वीडियो को शेयर करने अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के सम्भल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक को बरामद किया है। चोर द्वारा बाईक का असली नम्बर यूपी 25 डी डब्लू 6373 को हटा उस पर यूपी 38 Y 2965 नम्बर लिखवा रखा था लेकिन यातायात पुलिस द्वारा रोकने के इशारे पर बाईक चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया वह असफल रहा ओर कागज मांगने पर कागज नही दिखा सका ओर माफी मांगे लगा जिस के बाद टीएसआई सुरेश कुमार सिंह व हे0का0  प्रवेश कुमार ने चेचीस व इन्जन नम्बर डाल गाडी को सर्च किया तो गाड़ी पर चोरी का 6 माह पूर्व बरेली में मुकदमा लिखा दिखाई दिया। जिस के बाद टीएसआई सुरेश कुमार सिंह ने चालक से उसका नाम व पता पुछा अपना नाम मनवीर पुत्र सहीराम ग्राम वहीपुर थाना धनारी जनपद सम्भल बताया गया। जिसकी जानकारी यातायात पुलिस द्वारा चन्दौसी पुलिस ओर वाहन स्वामी को दी गई।

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल में Live थाना असमोली पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ व लूट/चोरी के तीन वांछित अभियुक्तों को दो अवैध तमंचे एवं लूट/चोरी के माल नगदी 12,600/- रूपये व एक ठोस पीली धातु (वजन करीब 20 ग्राम) तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में थाना असमोली पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ व लूट/चोरी के तीन वांछित अभियुक्तों को दो अवैध तमंचे एवं लूट/चोरी के माल नगदी 12,600/- रूपये व एक ठोस पीली धातु (वजन करीब 20 ग्राम) तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल में भाजपा नेता राजेश सिंघल साम्प्रदायिक बातेँ करके सम्भल की शांति को प्रभावित न करें.अमित कुमार उठवाल एडवोकेट वीडियो को शेयर करने की अपील 

भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान पर डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट की प्रतिक्रिया, बोले—सांप्रदायिक राजनीति से सम्भल का माहौल न बिगाड़ें

यूपी के जनपद सम्भल में  राजनीति में मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता राजेश सिंघल द्वारा हाल में दिए गए मंदिर-मस्जिद संबंधी बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने राजेश सिंघल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सम्भल की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब से रही है। ऐसे में हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को राजनीतिक बहस का केंद्र बनाकर समाज में तनाव पैदा करने वाली बयानबाजी से बचना चाहिए।उन्होंने कहा कि सम्भल की जनता विकास, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, सड़क, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवालों पर राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से जवाब चाहती है। उनके अनुसार, धार्मिक भावनाओं से जुड़े संवेदनशील विषयों पर बयानबाजी करने के बजाय राजनीतिक नेतृत्व को क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने कहा, “जनता नफरत की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। हिंदू-मुस्लिम समाज को आपस में लड़ाने की बात करने वाले नेताओं की राजनीति को जनता अपने लोकतांत्रिक मत के माध्यम से जवाब देगी।उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल या नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संभल के लोगों से भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भड़काऊ बयानबाजी से प्रभावित न होने की अपील की।डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन जनता के बीच विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सम्भल सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, परिवहन और सामाजिक सौहार्द से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर संभल की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला जनता का होगा और राजनीतिक दलों को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।गौरतलब है कि 24 सितंबर 2026 की एक स्थानीय रिपोर्ट में भाजपा नेता राजेश सिंघल के संभल में मंदिर-मस्जिद से संबंधित बयान का उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने हरिहर मंदिर और मस्जिद को लेकर अपनी बात रखी थी।
डॉ. अमित कुमार उठवाल एडवोकेट ने कहा कि सम्भल को ऐसी राजनीति की जरूरत है जिसमें सभी समुदायों को साथ लेकर क्षेत्र का विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारा और विकास ही संभल की प्रगति का आधार होना चाहिए।

बाइट डॉ, अमित कुमार उठवाल एडवोकेट सम्भल
सम्भल मैं Live प्राचीन नदी का DM अंकित खंडेलवाल एवं SP विकास चंद्र त्रिपाठी एवं SDM ने किया निरीक्षण वीडियो को शेयर करें
सम्भल में Live ई-रिक्शा एवं टेम्पों संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान SP विकास चन्द्र त्रिपाठी का बड़ा एक्शन वीडियो को शेयर
सम्भल में दलित महिला के घर पर किया कब्जा दलित पीड़ित महिला ने थाना केला देवी पर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वीडियो को शेयर करने की अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना कैलादेवी क्षेत्र के  ग्राम चाचू नागल निवासी दलित पीड़ित महिला ने थाना केला देवी पर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि दबंग लोगों ने उंसके घर पर कब्जा कर रखा है और उसको जाति सूचक शब्दों द्वारा घर पर  अपमानित कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई है जिसकी शिकायत उसने थाना कैला देवी पर जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रूपवती पत्नी किशनलाल निवासी ग्राम चाचू नागल का आरोप है कि बीती दिनॉक 28-04-2026 को उसने अपने ग्राम चाचु नागल में एक मकान विद्या देवी से खरीद  कर मकान की रजिस्टर्ड बैनामा उपनिबन्धक सम्भल के यहा पर कराया था। लेकिन विद्या देवी वृद्ध एंव बीमार महिला है। जीस कारण विद्या देवी कि मजबूरी जाहिर करने पर पीड़ित महिला ने विद्या देवी को कुछ समय के लिये मकान रहने के लिये दे दिया था बीते दिनों विद्या देवी तीर्थ यात्रा के लिये मथुरा गयी हुई थी। आरोप हैं कि बीती 22.09.2026 को समय करीब रात्रि 7:00 बजे मौहल्ले के विकल, मोहित पुत्रगण रामपाल मिथलेश पत्नी विकल ने मिलकर पीड़िता के घर का ताला तोड़कर पीड़िता के घर में घुस गये और अवैध व अनैतिक रूप से कब्जा कर  बैठ गए पीड़िता को जब इस बात का पता चला तो उसने लोगों से कहा कि यह मकान उसने खरीद लिया है और विद्या देवी को कुछ समय के लिये रहने के लिये दिया था तुम ताला तोड़कर इसमें कैसे घुस गये इतनी बात सुनते ही सभी लोग कहने लगे कि साली हरामजादी भंग्गानिया तूने हमारे बीच में मकान कैसे ले लिया तेरी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि तू भंगन हमारे बीच रहेगी तू यह मकान छोड़कर चली जा वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देगें उक्त तीनों लोगों ने पीड़िता को काफी जाति सूचक शब्द कह कर जलील किया और पीड़िता से मकान छोड़ने को कहा। जिस की शिकायत पीड़िता ने थाना केला देवी पहुँच कर कानूनी कार्यवाही कर न्याय गुहार लगाई।

बाइट दलित पीड़िता रूवती ग्राम चाचू नागल निवासी 

बाइट दलित किशनपाल ग्राम चाचू नागल निवासी
सम्भल में Live भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का DM ने किया स्थलीय निरीक्षण वीडियो को शेयर 

भागनगर उधरनपुर में धान एवं अन्य फसलों की क्षति का लिया जायजा, विकास, राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे के निर्देश

यूपी के जनपद सम्भल में जनपद में दो दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने तहसील गुन्नौर के ग्राम भागनगर उधरनपुर पहुंचकर भारी वर्षा से प्रभावित धान एवं अन्य फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने भारी वर्षा से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाए तथा फसल क्षति का सही एवं पारदर्शी आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार समय से राहत एवं अनुमन्य लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह से प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को हुए नुकसान तथा प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले राहत एवं अनुमन्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि कृषि विभाग के सभी एटीएम, बीटीएम एवं एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जाए तथा भारी वर्षा से प्रभावित धान, बाजरा सहित अन्य फसलों का सर्वे कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र किसानों को फसल बीमा अथवा प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल क्षति का मुआवजा एवं अन्य अनुमन्य लाभ समय से दिलाया जाए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गुन्नौर को भी फसल क्षति सर्वेक्षण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, वहां संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन करते हुए क्षति का वास्तविक आकलन किया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना। ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि किसानों को बीज एवं उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। बीज एवं उर्वरक की ओवररेटिंग तथा अनावश्यक टैगिंग किसी भी दशा में न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार गुन्नौर रवि सोनकर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाइट जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल सम्भल
सम्भल में Live पीड़िता बबली किन्नर द्वारा की गई DIG मुरादाबाद के यहां शिकायत कर कार्यवाही की मांग वीडियो को शेयर 

पीड़िता बबली किन्नर द्वारा आला अधिकारियों को कराया गया आवत आरोपी दे रहे मुकदमा वापास नही लेने पर जान से मारने की धमकी लगाया आरोप 

यूपी के जनपद मुरादाबाद में पीडिता बबली किन्नर ने डी०आई०जी० के यहां शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माग की है। पीड़िता बबली किन्नर का आरोप है कि काफी समय से आरोपी मुमताज किन्नर उर्फ युनुस ग्राम महमूदपुर माफी व उसके साथी गुफरान पुत्र हकीम मुरतजा नि० फतेहउल्ला सराय सम्भल, सलमा उर्फ नबाव ग्राम मऊ भूड़ थाना हयातनगर, मोहिनी किन्नर गुरू मुमताज किन्नर, सलीम पुत्र नामालुम, अफसर उर्फ शेरू पुत्र नामालुम नि०गण ग्राम महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर। पीड़िता बबली किन्नर को आये दिन रास्तों पर घर के आस पास व न्यायालय आते जाते समय नाजायज अस्लों व धारदार हत्यार सहित रोक कर जान से मारने की धमकी देते है और कहते है कि तूने जो मुकदमें लिखवायें है वह वापस ले लें वरना किसी भी दिन चन्दौसी कोर्ट जाते समय या थाना मैनाठेर  क्षेत्र में या शादी विवाह के प्रोग्राम में जहां भी हमको मिलेगी तो गोलियों से छन्नी छन्नी कर व चाकू से गोद गोद कर जान से मार देगें। और लाश का पता भी नही चलने देगें हमने पहले भी कई मर्डर करके निपटा दिये है पुलिस या अदालत हमारा कुछ भी नही कर सकती है ।मेरे उपर पहले भी 302 का मुकदमा चल रहा है अगर एक और तुझको मारकर मुकदमा लग भी जाये तो मुझको कोई गम नही है। जिस की शिकायत पीड़िता बबली किन्नर द्वारा प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री व अन्य उच्च अधिकारियों को रजिस्टर डाक व मौखिक रूप से उपस्थित भी हो चुकी है।

बाइट पीड़िता बबली किन्नर महमूदपुर माफ़ी थाना मैनाठेर निवासी जनपद मुरादाबाद
सम्भल में उमराह कराने के नाम पर हड़पे 6 लाख व 7 पासर्पोट पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम मदाला फतेहपुर निवासी मोहम्मद फुरकान पुत्र अजगर हुसैन ने पुलिस अधिक्षक के नाम एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ उमराह करने के लिए सउदी अरब जाना चाहता था जिस कारण उसने नगर के मोहल्ला कोट गर्वी निकट कदम रसूल जारत इमाम बाडे के पास के एजेन्ट मौ० कामरान पुत्र मुन्न की उसने अपने परिवार के 7 पासर्पोट व लगभग चार लाख रुपये कैश एवं 199500/- रूपए बैंक खाते से ट्रासंफर किये आरोप है कि आरोपी के पास लग्भग 6 लाख की रकम पहुँचने के बाद जब पीड़ित ने घर पर रहकर कॉल पर आरोपी से अपने औरिजनल पासर्पोट व वीजा और टिकिट की मांग की तो आरोपी कामरान ने जबाब दिया कि सारे डाक्योमंट उसको दिल्ली एयरर्पोट पर में खुद दूंगा जसके बाद पीड़ित अपने परिवार के साथ दिल्ली एयरर्पोट पहुँचा तो आरोपी कामरान वहा पर मौजूद नहीं था जिसके वाद पीड़ित  ने जब आरोपी को कॉल मिलाया तो कामरान ने कहा की अपके पासर्पोट गुम हो गए है जिस कारण पीड़ित बच्चोंके साथ निराश होकर अपने घर वापिस लौटना आया इस बड़े सदमे से पीडित की सास वेहोश हो गयी जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जिसके बाद पीड़ित जब सम्भल आकर कामरान से मिला तो उसने कहा की मै पासर्पोट खोज रहा हूँ जिसके बाद पीड़ित कामरान के औफिस पर गया आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और 15-20 बदमाशे द्वारा उंसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी और बोला मै तुझे पासर्पोट और 1 रूपिया भी नहीं दूंगा और अगर तू पैसे मांगने आया तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मरवा दूंगा यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट गर्वी निकट कदम रसूल जारत इमाम बाडे के पास का है पूरा मामला 

बाइट मोहम्मद फुरकान ग्राम मदाला फतेहपुर थाना असमोली निवासी
सम्भल मैं Live SP विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा राम बारात जूलूस व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया वीडियो को शेयर करें 

यूपी के जनपद सम्भल मैं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर राम बारात के जुलूस तथा आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी असमोली व थाना प्रभारियों व आरआरएफ बल एवं भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील एवं हॉटस्पॉट स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। साथ ही, स्थानीय व्यापारियों से वार्ता कर आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सीसीटीवी कैमरों के सम्बन्ध में सहयोग की अपील की गई।
त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल एवं पीएसी का उचित व्यवस्थापन एवं प्रभावी ड्यूटी प्रबन्धन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुराने अभियोगों में वांछित, हिस्ट्रीशीटरों एवं अन्य अपराधियों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
सम्भल में Live जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल वीडियो को शेयर करें
सम्भल में Live नगर पालिका व मौजूदा सभासद वार्ड नंबर 4 की लापरवाही सामने आई एक महीने से नालियों का कूड़ा उठाया नहीं जा रहा दुकानदार स्वामी बदबू से परेशान वीडियो को शेयर 

यूपी के जनपद सम्भल में एसडीएम कोर्ट के सामने नगर पालिका व मौजूदा सभासद वार्ड नंबर 4 की लापरवाही सामने आई एक महीने से नालियों का कूड़ा उठाया नहीं जा रहा दुकानदार स्वामी बदबू से परेशान 

बाइट दुकान स्वामी एसडीएम कोर्ट के सामने सम्भल
सम्भल में दलित महिला के घर पर किया कब्जा का आरोप दलित महिला ने DM अंकित खंडेलवाल व SP विकास चंद्र त्रिपाठी कार्यालय पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वीडियो को शेयर करने की अपील 

यूपी के जनपद सम्भल में थाना कैलादेवी क्षेत्र के ग्राम चाचू नागल निवासी पीड़िता दलित महिला ने जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी कार्यालय पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। दलित महिला का आरोप है कि दबंग लोगों ने उंसके घर पर कब्जा कर रखा है और उसको जाति सूचक शब्दों द्वारा घर पर अपमानित कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई है जिसकी शिकायत पीड़िता दलित महिला ने जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी कार्यालय पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता रूपवती पत्नी किशनलाल निवासी ग्राम चाचू नागल का आरोप है कि बीती दिनॉक 28-04-2026 को उसने अपने ग्राम चाचु नागल में एक मकान विद्या देवी से खरीद कर मकान की रजिस्टर्ड बैनामा उपनिबन्धक सम्भल के यहा पर कराया था। लेकिन विद्या देवी वृद्ध एंव बीमार महिला है। जीस कारण विद्या देवी कि मजबूरी जाहिर करने पर पीड़िता दलित महिला ने विद्या देवी को कुछ समय के लिये मकान रहने के लिये दे दिया था बीते दिनों विद्या देवी तीर्थ यात्रा के लिये मथुरा गयी हुई थी। आरोप हैं कि बीती 22.09.2026 को समय करीब रात्रि 7:00 बजे मौहल्ले के विकल, मोहित पुत्रगण रामपाल मिथलेश पत्नी विकल ने मिलकर पीड़िता के घर का ताला तोड़कर पीड़िता के घर में घुस गये और अवैध व अनैतिक रूप से कब्जा कर  बैठ गए पीड़िता को जब इस बात का पता चला तो उसने लोगों से कहा कि यह मकान उसने खरीद लिया है और विद्या देवी को कुछ समय के लिये रहने के लिये दिया था तुम ताला तोड़कर इसमें कैसे घुस गये इतनी बात सुनते ही सभी लोग कहने लगे कि साली हरामजादी भंग्गानिया तूने हमारे बीच में मकान कैसे ले लिया तेरी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि तू भंगन हमारे बीच रहेगी तू यह मकान छोड़कर चली जा वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देगें उक्त तीनों लोगों ने पीड़िता को काफी जाति सूचक शब्द कह कर जलील किया और पीड़िता से मकान छोड़ने को कहा। जिस की शिकायत पीड़िता दलित महिला ने जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल व पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी कार्यालय पहुंच कर एक शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही कर न्याय गुहार लगाई।

बाइट दलित पीड़िता रूपवती ग्राम चाचू नागल निवासी 