स्केटिंग करते हुए बिहार से हरिद्वार निकले काँवड़िये हरदोई पहुंचे
.
#हरदोई। बिहार के छपरा जिले से कांवड़ यात्रा पर निकले तीन नौजवान स्केटिंग करते हुए आज हरदोई पहुंचे। हरदोई की कोतवाली शहर सीमा पर इन कांवड़ यात्रियों की मुलाकात द टेलीकास्ट न्यूज़ की टीम से हुई। यात्रियों ने बताया कि वे स्केटिंग के जरिए कांवड़ यात्रा पूरी करते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां से गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे।
यात्रियों ने बताया कि हरदोई में रात्रि विश्राम के बाद वे कल सुबह हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। स्केटिंग करते हुए लंबी दूरी की कांवड़ यात्रा पर निकले इन युवाओं को देखने के लिए लोगों में भी उत्सुकता दिखाई दी। यात्रियों के मुताबिक यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 31, 2026