कोरांव: कोरांव के ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह में विधायक ने कहा, मानदेय बढ़ाकर महिलाओं का सम्मान किया गया
मंगलवार को कोरांव ब्लॉक सभागार में बाल विकास और पुष्टाहार विभाग ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और कुपोषण से उबरकर स्वस्थ हुए बच्चों के माता-पिता को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चला। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।