पंडारक: पुण्यार्क विद्या मंदिर की प्रधानाध्यापिका बदरे सबा नूरी का निधन, शिक्षा-जगत में शोक
Pandarak, Patna | Aug 20, 2026 पुण्यार्क विद्या मंदिर, पण्डारक की प्रधानाध्यापिका मोहतरमा बदरे सबा नूरी के आकस्मिक निधन से पण्डारक प्रखंड सहित बाढ़ अनुमंडल के शिक्षा-जगत में शोक की लहर है। सूत्रों से गुरुवार रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार पंडारक के कई स्कूलों में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत नूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा जाता है शिक्षा जगत में वे बहुत लोकप्रिय रहीं।