पंडारक: पंडारक के ढीवर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों को सूखा राहत सामग्री वितरित की गई
Pandarak, Patna | Sep 10, 2026 पंडारक प्रखंड के ढीवर पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के बीच गुरुवार को लगभग 3 बजे सूखा राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह के द्वारा आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और राहत सामग्री प्राप्त की। मौके पर एनटीपीसी के अधिकारी पीआरओ विकास धर द्विवेदी एवं प्रशांत कुमार श्यामल मौजूद रहे।