चरपोखरी: दीपावली और छठ पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए निर्देश
चरपोखरी थाना परिसर में दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव, बीडीओ कुमार विमलादित्य, सीओ प्रिंस प्रकाश और थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने की।