टीकमगढ़: पत्नी व बच्चों को भगाया, मोहल्ले वालों ने की मारपीट, सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत की
बुधवार को पीड़िता शिकायतकर्ता उषा अहिरवार अपने बच्चों के साथ टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। संगीत महिला ने बताया कि 17 18 साल पहले बल्लू अहिरवार निवासी सर्कनपुर से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से पति परेशान करता था। करीब 3 साल से ओम नगर कॉलोनी में रह रही है। जब वह सरकनपुर अपना गृहस्थी का सामान लेने गई तो मोहल्ले वालों ने उसके साथ मारपीट कर दी।