टीकमगढ़: कुर्राई गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
टीकमगढ़ जिले के कुर्राई गांव के पास एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का नाम रानू सेन निवासी कुर्राई है। परिजन ने बताया कि रानू बाइक से था, ट्रक द्वारा कुर्राई गांव के पास बाईक को टक्कर मारी गई जिससे रानू की मौत हो गई। बुधवार सुबह 11 बजे मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।