टीकमगढ़: लक्कड़ खाना मोहल्ले में छत से थूकने का विरोध करने पर की गई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
टीकमगढ़ शहर के लक्कड़ खाना मुहल्ले का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच मारपीट हो रही है। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि राजेंद्र सेन के ऊपर छत से महिलाओं ने थूंका जिसका विरोध किया गया।और महिलाओं के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी।