टीकमगढ़: केशवगढ़ से कलेक्ट्रेट पहुंचा व्यक्ति, समिति प्रबंधक अर्चरा पर ₹50 हजार हड़पने का आरोप लगाया
मंगलवार को पीड़ित शिकायतकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा, जहां उसने कलेक्टर को शिकायती पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके द्वारा किसी भी प्रकार का ऋण नहीं लिया गया है इसके बावजूद भी उससे ऋण की 50000 राशि मांगी जा रही है। समिति प्रबंधक अर्चरा के मुरारी लाल रावत ने ऋण की राशि हड़प ली है।