टीकमगढ़: अस्पताल चौराहे पर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौराहे पर एक चाय की दुकान से बुधवार को एक मारपीट का मामला सामने आया है। भैय्यन चाय वाले की दुकान पर कुछ लोग खड़े हुए थे। दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।