जमुई: 102 एंबुलेंस कर्मी की लापरवाही ने छा^त्र की ले ली जा^न, ऑक्सीजन नहीं रहने की वजह से छात्र ने तो^ड़ा द^म
सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ चुकी है। यहां 102 एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही से एक छात्र की मौ^-त होने का मामला सामने आया है। पटना रेफर किए गए एक 17 वर्षीय छात्र की 102 एंबुलेंस में ही ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से मौ^/त हो गई। मृ^त^क छात्र की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के फतेहपुर कानन गांव निवासी महावीर रजक के पुत्र महिंद्र कुमार रजक रूप में हुई है। इसका वीडियो सोमवार की रात 9:00 बजे सामने आई है। घटना के बाद परिवार वालों ने एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और हंगामा किया। पूरे सदर अस्पताल परिसर में चीख- पुकार मच गया। मृतक छात्र एकलौता पुत्र था। परिवार वालों का बुरा हाल होने लगा। सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना रहा। #jamuinews #jamuitopnews #jamuiPolice #healthvibhag #healthministerofindia #viralvideoシ
Jamui, Jamui | Sep 15, 2026