Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
hariom69171
गरीब घर की बेटी रौशनी कुमारी इंस्टाग्राम पर रिल बनाकर हुआ वायरल आर्यन केल्विन का डायलॉग बोलकर #viralvideo #trendingvideo #DM #AryanKhan #creator #hpnewsjamui
Jamui, Jamui
| Sep 15, 2026
#viralvideo
#trendingvideo
#dm
#aryankhan
#creator
#hpnewsjamui
MORE NEWS
झाझा के चर्घरा में आयोजित गणेश महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, युवा समाजसेवी सुरेश यादव ने की आरती।बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Jamui, Jamui | Sep 15, 2026
चंद्रमंडी थाना प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर माले का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, लगाए कई गंभीर आरोप चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन की मांग को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा के द्वारा सोमवार की दोपहर 1:00 बजे से जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक के अंबेडकर स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरना पर बैठे लोगों ने जिला प्रशासन से थाना प्रभारी को निलंबित करने और उनकी कार्यशैली की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। धरना में शामिल लोगों ने हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी, अपराध और अन्य आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर जमुई एसपी को कई बार लिखित आवेदन दिए जाने की बात भी कही गई। भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि चंद्रमंडी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी, अपराध और दुष्कर्म के प्रयास जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने चैनल नैया के दरवाजे से जुड़ी घटना, प्रसादी नैया के शव को दफन किए जाने और बीते 2 सितंबर को करीब 600 फीट लंबी बाउंड्रीवाल को जेसीबी से गिराए जाने की घटना का हवाला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2 सितंबर की घटना में 40 से 50 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई, जबकि थाना क्षेत्र के चौकीदार पर एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी लगाया गया है। बाबू साहब सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रखंड प्रमुख की ओर से भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी और अपराध की घटनाओं को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। लोगों ने थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन, कार्यशैली की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। #jamui #male #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 14, 2026
बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर सह विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत चकाई पहुंचे। वे जेपी सेनानी और भाजपा के वरिष्ठ नेता अंगराज राय से मिलने उनके रामचंद्रडीह स्थित आवास पर पहुंचे। अंगराज राय पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। विधान पार्षद ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इन्हीं जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने संगठन को सींचकर आज इस बड़े मुकाम तक पहुंचाया है।
Jamui, Jamui | Sep 14, 2026
जमुई के DM श्री नवीन कुमार क्यों बोले कि बिना बुलाए नहीं आए हम और प्राइवेट स्कूल चलाने वाले डायरेक्टर को क्या निर्देश दिए #viralvideo #trendingvideo #jamui #DM #Shikshak #School #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Sep 14, 2026
जमुई: जिले के विभिन्न प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों का किया गया सम्मान शहर स्थित एक निजी हॉल में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार की दोपहर बाद 03:00 बजे तक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ डीएम नवीन कुमार, एसपी विश्वजीत दयाल, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, डीईओ धनंजय पासवान और डीपीओ नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्राइवेट स्कूल के करीब 400 शिक्षकों को बारी- बारी से मोमेंटो और प्रशास्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर शिक्षकों में काफी उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों के बीच खुशियां छाई रही। इस अवसर पर डीएम नवीन ने कहा कि सरकारी और निजी विद्यालयों के सामूहिक प्रयास से जमुई जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी निजी विद्यालयों के निदेशक और संचालकों से अपील किया कि आगामी 15 दिनों के अंदर विद्यार्थियों की अपार आई डी बनाने का कार्य सरकारी विद्यालयों के बराबर लाया जाए। डीएम ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अपार आई डी निर्माण के मामले में जमुई पूरे बिहार में पहले स्थान पर है। लेकिन जब सरकारी और निजी विद्यालयों को एक साथ देखा जाता है तो जिला तीसरे स्थान पर पहुंच जाता है। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों से इस दिशा में तेजी से काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के प्रयास से जमुई को इस मामले में भी बिहार में नंबर-1 बनाया जा सकता है। वहीं आगे डीएम ने निजी विद्यालय संचालकों के सामने सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर भी एक चुनौती रखी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में निजी विद्यालयों के बच्चों का चयन नहीं हो सका। उन्होंने संचालकों से कहा कि बच्चों को केवल रिकॉर्डेड कार्यक्रमों तक सीमित न रखें, बल्कि सभ्यता और संस्कृति से जुड़े जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी उन्हें तैयार करें। इससे आगामी 26 जनवरी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में निजी विद्यालयों के बच्चे भी बेहतर तरीके से भाग ले सकेंगे। मौके पर उपस्थित एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए कहा कि संगठन की ओर से पिछले 11 वर्षों से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन लगातार स्कूल संचालकों और विद्यालयों के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर संगठन के सदस्यों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव डॉ. बी. अभिषेक, नारायण हेरिटेज स्कूल के संचालक सुमित सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे। #jamuitopnews #jamuinews #educational #education #school #schoollife #teacher ol
Jamui, Jamui | Sep 14, 2026
जमुई: प्राइवेट स्कूल के रंगीन मिजाज डायरेक्टर की हकीकत आई सामने टाउन थाना क्षेत्र के एक नामचीन प्राइवेट आवासीय विद्यालय के निदेशक द्वारा कार्यालय कक्ष में बुलाकर छा^त्रा के साथ छे^ड़^खा^नी करने, अ^भ^द्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार वाले रविवार को विद्यालय पहुंचे , जहां विद्यालय के निदेशक के खिलाफ जमकर आक्रोश जताते हुए हंगामा किया और निदेशक पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा निदेशक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया और पीडिता छा^त्रा के परिवार वाले भी थाना पहुंचे, जहां देर शाम 06:00 बजे के बाद टाउन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। #jamuinews #updating #Crime #jamuiPolice #sdpojamui #spjamui #CrimeNews #viralreels
Jamui, Jamui | Sep 14, 2026
शिक्षक सम्मान समारोह में SP विश्वजीत दयाल को नहीं किया आमंत्रित फिर भी पहुंचे उस कार्यक्रम में फिर क्या हुआ #viralvideo #trendingvideo #jamui #Shikshak #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Sep 13, 2026
जमुई में मंत्री ने कहा- राजनीतिक बयान बाजी में भाषा की मर्यादा जरूरी, जरूरतमंदों को आरक्षण का मिले अधिक लाभ राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। किसी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। शक्रवार को दिन के 11 बजे अरुण भारती से जुड़े कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि उन्होंने वीडियो नहीं देखा है, लेकिन जिस तरह की भाषा के प्रयोग की बात बताई जा रही है, वह उचित नहीं है। राजनीति में हमेशा भाषा की मर्यादा रखी जानी चाहिए। एनडीए में सबकुछ ठीक चलने और जीतन राम मांझी व चिराग पासवान के आमने-सामने होने के सवाल पर मंत्री ने सीधे टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि दोनों उनके अभिभावक हैं, इसलिए इस विषय पर उन्हें टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने अपनी पार्टी के रुख को स्पष्ट किया। आरक्षण की समीक्षा की आवश्यकता से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि आरक्षण को लेकर सरकार और उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट है। समाज के जिस वर्ग के साथ अन्याय हुआ है और जो अब तक मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाया है, उसके लिए आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए, जब तक वह मुख्य धारा से नहीं जुड़ जाता। उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, इसके लिए कर्पूरी ठाकुर के आरक्षण फार्मूले पर विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा ऐसी व्यवस्था से जिन लोगों को आरक्षण की अधिक आवश्यकता है, उन्हें उसका अधिक लाभ मिल सकेगा। मंत्री ने कहा कि केवल आरक्षण ही सामाजिक बराबरी का माध्यम नहीं है। सरकार और समाज दोनों को यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि सभी लोग शिक्षित बनें। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर जितना बढ़ेगा, लोगों के बीच बराबरी की स्थिति उतनी ही मजबूत होगी। आगे मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार की हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो नियमों में बदलाव किए जाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा बिहार से होकर गुजरने वाली गंगा नदी राज्य की बड़ी आबादी और कृषि व्यवस्था से सीधे जुड़ी है। सिंचाई से लेकर पेयजल और अन्य जरूरतों के लिए बड़ी आबादी गंगा और इससे जुड़े जल संसाधनों पर निर्भर है। ऐसे में बिहार के हितों और कृषि व्यवस्था की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए यदि मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता पड़ती है तो निश्चित रूप से बदलाव किया जाना चाहिए। #jamuitopnews #jamui #PoliticalNews #mantriji #RLSP
Jamui, Jamui | Sep 13, 2026