जमुई: ,छा^त्रा से अ^श्ली^/ल हरकत करने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल के डायरेक्टर को भेजा गया जेल
टाउन थाना क्षेत्र स्थित नामचीन
आवासीय रामकृष्ण पब्लिक स्कूल गांधीनगर एवं रिचलूक के डायरेक्टर आशीष कुमार सिंह पर कार्यालय में बुलाकर छा^त्रा के साथ कथित रूप से अ^श्ली^ल हरकत करने के आरोप मामले में टाउन थाना में पॉक्सो ऐक्ट के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है और सोमवार की शाम 5:00 बजे के बाद डायरेक्टर को कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जाता है कि छा^त्रा एक लड़के से बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर निदेशक आशीष कुमार सिंह ने उसे अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया। छा^त्रा ने आरोप लगाया है कि बातचीत के दौरान निदेशक ने उसके साथ आ^प^त्ति^ज^न^क व्यवहार किया और गलत तरीके से शरीर को स्पर्श किया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद छा^त्रा के परिजन विद्यालय पहुंचे। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि छात्रावास के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया गया, जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपीत निदेशक को गिरफ्तार किया गया।
परिजनों ने स्कूल परिसर और छात्रावास में लगे CCTV कैमरों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि विद्यालय के कई हिस्सों में कैमरे लगे हैं, लेकिन निदेशक के निजी कार्यालय को CCTV निगरानी से बाहर रखा गया है।
इधर, हिरासत में लिए गए निदेशक आशीष कुमार सिंह ने छात्रा और उसके परिजनों के आरोपों को गलत बताते हुए इसे विद्यालय की छवि खराब करने की साजिश बताया। उनका कहना है कि बच्चों से अनुशासन को लेकर बातचीत की जाती है और इसी बातचीत को गलत रूप दिया गया है। #jamuitopnews #jamuinews #Crime #jamuiPolice #sdpojamui
Jamui, Jamui | Sep 15, 2026