कांटी के छठ घाटों का विधायक अजीत कुमार ने किया निरीक्षण, गोप टोला घाट बनेगा मॉडल घाट
अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं जल्द सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
कांटी। छठ महापर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांटी विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा एवं व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा को सभी छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं अविलंब पूरी करने का निर्देश दिया।
वहीं, विधायक अजीत कुमार ने गोप टोला घाट को अगले वर्ष तक आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल छठ घाट के रूप में विकसित कराने की घोषणा की।
उन्होंने कुशी, कोठिया, एनटीपीसी डैम और वार्ड संख्या 16 स्थित कचहरी घाट समेत विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर ईओ स्वरा, सिटी मैनेजर शक्ति कुमार सहित नगर परिषद के अधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
तिरहूत न्यूज़ | सच • सरोकार • पत्रकारिता
#TirhutNews #Kanti #AjitKumar #ChhathPuja2026 #Muzaffarpur #ChhathGhat
Bihar, India | Nov 14, 2026