बड़गांव: राजस्थान की कियाना परिहार ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास, भारत को दिलाया गौरव
उदयपुर की 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने ग्रीस में आयोजित विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में अंडर-10 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह राजस्थान की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस स्तर पर पदक जीता है। इससे पहले भी उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं, जैसे एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप (2023, 2024), जीते है.