मुरैना: कलेक्टर ने लल्लूबसई प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर पेयजल, शौचालय और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का जायजा लिया
Morena, Morena | Aug 14, 2026 कलेक्टर ने लल्लूबसई प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण,पेयजल, शौचालय और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया।जन विश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत लल्लूबसई के प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 1, 2 और 5 के विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई की प्रगति और सीखने के स्तर की जानकारी ली।