सुमावली में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 140 पर जमीन पर मिला तिरंगा,ग्रामीणों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सुमावली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं सुमावली स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 140 पर शनिवार को लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सुबह झंडा फहराए जाने के कुछ घंटे बाद राष्ट्रीय ध्वज जमीन पर गिरा हुआ दिखाई दिया। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। निर्धारित नियमों के अनुसार ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने के साथ-साथ उसे सुरक्षित रखना और निर्धारित समय पर गरिमापूर्ण तरीके से उतारना संबंधित संस्था एवं जिम्मेदार कर्मचारियों की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में तिरंगे का जमीन पर पड़ा मिलना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए था। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की घोर लापरवाही है ।
अब सवाल यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं? क्या पूरे मामले की जांच के बाद और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी? Morena Breaking @highlight Bol Morena Jansampark Morena Jaypal Singh Gurjar Rotary International @highlight पंकज उपाध्याय टीम कैलारस नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार Sonu Agrawal
Morena, Morena | Aug 16, 2026