जौरा थाना क्षेत्र से लापता हुई चारों छात्राएं सूरत रेलवे स्टेशन पर मिलीं, जीआरपी के पास सुरक्षित, पुलिस की टीम रवाना, सीएसपी ने दी जानकारी
मुरैना/जौरा। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता हुईं जौरा नगर की चार छात्राएं गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर मिली हैं। सूरत रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चारों छात्राओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया है। छात्राओं के मिलने की सूचना के बाद मुरैना पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, जौरा नगर के गढ़ी स्कूल में अध्ययनरत चारों छात्राएं स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने-अपने घरों से निकली थीं। कार्यक्रम के बाद शाम तक जब छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने देर शाम जौरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले में चारों छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि चारों छात्राएं मुरैना रेलवे स्टेशन से शनिवार शाम करीब 5 बजे गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थीं।
छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस दल रवाना किया हैं अब पुलिस की टीम सूरत पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्राओं को मुरैना लाने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि छात्राएं गुजरात कैसे पहुंचीं और उनके साथ कौन-कौन लोग थे। Morena Breaking SP Morena Jaypal Singh Gurjar Vivek Tomar Jansampark Morena Bol Morena SP Morena @highlight @all
Morena, Morena | Aug 16, 2026