तिरोड़ी: तहसीलदार ने कृषि केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, खाद-बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता और स्टॉक की जांच
एसडीएम कटंगी विजय कुमार यादव के निर्देशन और तहसीलदार श्रीमती गीता राहंगडाले के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की टीम द्वारा कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तिरोड़ी स्थित अगासे कृषि केंद्र और राहंगडाले कृषि केंद्र का जायजा लिया गया। निरीक्षण दल में कृषि विकास अधिकारी पी.सी. गजभिए, श्री महेंद्र मर्सकोले, भूपेंद्र मासुरकर, कृषि विस्तार अधिक