Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
No video available

नो फिकर संस्था द्वारा #रामराज्य शॉर्ट #फिल्म निर्मित की गई है जिसमें वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सभी जमीनी मुद्दों को जनता के बीच लाया गया है जिसमें सागर जिले के बीना से मैं रविन्द्र दांगी भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन मध्य प्रदेश

Sagar Nagar, Sagar | Apr 2, 2025

MORE NEWS

➡️ सागर संभाग में नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा सागर संभाग में ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन, संधारण एवं प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के प्रबंध संचालक श्री के.वी.एस. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक श्री पी. के. रघुवंशी तथा ग्रामीण जल नीति विशेषज्ञ श्री प्रबल प्रताप सिंह ने भी अधिकारियों को नल-जल योजनाओं के प्रभावी संचालन, प्रबंधन, संधारण एवं दीर्घकालिक स्थायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी एवं टीकमगढ़ जिलों के कुल 147 वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, परियोजना अधिकारियों, सहायक परियोजना अधिकारियों BV-GRAM, कार्यपालन यंत्रियों तथा सहायक यंत्रियों RES को नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण की नवीन कार्यप्रणालियों, भविष्य की कार्ययोजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में प्रबंध संचालक श्री के.वी.एस. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योजनाओं का प्रभावी संचालन, समयबद्ध संधारण, तकनीकी दक्षता तथा सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का समन्वय परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जल निगम, सागर द्वारा किया गया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सागर संभाग में नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू, गुणवत्तापूर्ण एवं सतत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा सागर संभाग में ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन, संधारण एवं प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित के प्रबंध संचालक श्री के.वी.एस. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक श्री पी. के. रघुवंशी तथा ग्रामीण जल नीति विशेषज्ञ श्री प्रबल प्रताप सिंह ने भी अधिकारियों को नल-जल योजनाओं के प्रभावी संचालन, प्रबंधन, संधारण एवं दीर्घकालिक स्थायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी एवं टीकमगढ़ जिलों के कुल 147 वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, परियोजना अधिकारियों, सहायक परियोजना अधिकारियों BV-GRAM, कार्यपालन यंत्रियों तथा सहायक यंत्रियों RES को नल-जल योजनाओं के संचालन एवं संधारण की नवीन कार्यप्रणालियों, भविष्य की कार्ययोजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अपने संबोधन में प्रबंध संचालक श्री के.वी.एस. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योजनाओं का प्रभावी संचालन, समयबद्ध संधारण, तकनीकी दक्षता तथा सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का समन्वय परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जल निगम, सागर द्वारा किया गया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

➡️ सफलता की कहानी 

➡️ ग्राम कनेरा नीखर की बेटी निकिता चौबे का माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर चयन

➡️ कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त की सफलता 

नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरा नीखर के पूर्व सरपंच श्री कृपाशंकर चौबे की सुपुत्री और कटरा स्थित संजीवनी मेडिकल स्टोर संचालक श्री तरुण चौबे की भतीजी सुश्री निकिता चौबे ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। उनका चयन माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर हुआ है।

यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे नरयावली विधानसभा क्षेत्र तथा ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। सुश्री निकिता चौबे ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन से इस मुकाम को हासिल किया है।

नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने सुश्री निकिता चौबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस सफलता को ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। बेटी की सफलता पर परिवार और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने निकिता चौबे की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सुश्री निकिता चौबे की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी, विशेषकर ग्रामीण लड़कियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सफलता की कहानी ➡️ ग्राम कनेरा नीखर की बेटी निकिता चौबे का माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर चयन ➡️ कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त की सफलता नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनेरा नीखर के पूर्व सरपंच श्री कृपाशंकर चौबे की सुपुत्री और कटरा स्थित संजीवनी मेडिकल स्टोर संचालक श्री तरुण चौबे की भतीजी सुश्री निकिता चौबे ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। उनका चयन माइनिंग इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे नरयावली विधानसभा क्षेत्र तथा ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। सुश्री निकिता चौबे ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन से इस मुकाम को हासिल किया है। नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने सुश्री निकिता चौबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस सफलता को ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। बेटी की सफलता पर परिवार और ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने निकिता चौबे की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सुश्री निकिता चौबे की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी, विशेषकर ग्रामीण लड़कियों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026