बिजावर: केन-बेतवा समेत अन्य परियोजनाओं के 117 प्रभावितों को 3.25 करोड़ से अधिक का मुआवजा स्वीकृत
केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं से प्रभावित 117 हितग्राहियों के लिए कलेक्टर मृणाल मीना ने पूर्व पारित अवार्ड के तहत 3 करोड़ 25 लाख 42 हजार 404 रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की है। राशि टिकुरी, पीरा, खरयानी, कर्री, सिलावट और लवकुशनगर के प्रभावित हितग्राहियों को दी जाएगी। सबसे अधिक 91.21 लाख रुपये खरयानी के 45 हितग्राहियों के लिए स्वीकृत किए गए हैं