पीरो: दशहरा को लेकर पीरो में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, मनचलों और लहरिया कट बाइकर्स पर रहेगी पैनी नजर
Piro, Bhojpur | Oct 17, 2026 पीरो में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को डीएम महेश कुमार मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा समितियों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।