शिवपुरी नगर: लुधावली की आदिवासी बस्ती में अवैध शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसपी से की शिकायत
शहर के के देहात थाना क्षेत्र की आदिवासी महिलाओं ने अवैध शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मदकपुरा लुधावली की महिलाएं बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने वेयरहाउस के पास और सहरिया बस्ती में चल रही अवैध शराब की दुकानों को बंद कराने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लक्ष्मण आदिवासी और मुकेश परिहार यह अवैध धंधा चला रहे हैं।