शिवपुरी नगर: शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक महिला की हुई मौत व चार लोग हुए घायल
शिवपुरी में बुधवार सुबह 9 बजे सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं 4 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी लोग कार से गमी में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे होकर पलट गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। जहां उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है।