एक प्लॉट कई लोगों को बेंचने, 6 धोखाधड़ी के मामले में 2 साल से फरार चल रहे राजीव गुप्ता को शिवपुरी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया राजीव गुप्ता पर जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप हैं। आरोपी एक ही प्लॉट को कई लोगों को रजिस्ट्री कर चुका है।