शिवपुरी नगर: खैराई गांव में आवारा कुत्ते ने माँ-बेटे और बहू पर किया हमला, एक का ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
खैराई में रहने वाली मुन्नी परिहार पत्नी धर्मेंद्र परिहार ने बताया कि बीती रात वह गाँव में कुआं पर सो रहे थे. इसी दौरान गांव का एक आवारा कुत्ता आया और उसने हमला कर दिया. इसके बाद उसके बेटे जुझार सिंह परिहार उम्र 35 साल और उसकी बहू सीमा परिहार पर भी हमला कर दिया. जिसमे मुन्नी को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।