शिवपुरी नगर: गुना बाईपास पर कार और बाइक की टक्कर में युवक की हुई मौत, महिला और बच्चा हुआ घायल
लुधावली क्षेत्र निवासी अनिल आदिवासी (30) अपनी साली लीला आदिवासी, निवासी करई थाना सुरवाया के साथ बाइक पर सवार होकर पोहरी जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। कार में सवार कोलारस में पदस्थ शिक्षा विभाग के बीईओ राहुल भार्गव स्वयं वाहन चला रहे थे। उन्होंने बताया कि वे कार क्रमांक MP08 ZC 2110 में सवार होकर कोलारस जा रहें थे।