शिवपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर साढ़े 12 नशे के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय से एसपी कार्यालय तक मार्च किया। एएसपी संजीव मुले को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शिवपुरी जिले में नशे के विक्रय और प्रसार पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।