#बलरामपुर! परख’ राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बलरामपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन: डायट बलरामपुर के नोडल प्रवक्ता विजय कुमार निगम व प्रवक्ता आशुतोष कुमार लखनऊ में सम्मानित...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT), लखनऊ द्वारा डायट बलरामपुर के नोडल प्रवक्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। 1 सितंबर 2026 को SCERT लखनऊ के सभागार में आयोजित ‘एक दिवसीय परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 रिपोर्ट विश्लेषण एवं प्रसार’ राज्य स्तरीय मंडलीय कार्यशाला के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। जनपद स्तर पर सर्वेक्षण के सफल संचालन व उत्कृष्ट योगदान के लिए संयुक्त निदेशक डॉ पवन सचान ने डायट बलरामपुर के जनपद स्तरीय समन्वयक व डायट प्रवक्ता विजय कुमार तथा आशुतोष कुमार को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।
नेतृत्व और सामूहिक प्रयास को दिया श्रेय
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत दोनों प्रवक्ताओं ने उपशिक्षा निदेशक, प्राचार्य मृदुला आनंद के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। डायट प्रवक्ता विजय कुमार निगम ने कहा कि प्राचार्या मैम के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के बिना इतने महत्वपूर्ण व वृहद कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बलरामपुर जनपद के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा डायट के समस्त स्टाफ के निष्ठावान और सामूहिक प्रयासों का सुखद परिणाम है। कार्यक्रम के अंत में डायट बलरामपुर के सम्मानित प्रवक्ता विजय कुमार निगम व प्रवक्ता आशुतोष कुमार ने जिले के समस्त शिक्षकों से अपील किया कि वे आगामी प्रस्तावित ‘परख सर्वेक्षण 2027’ की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कक्षाओं में दक्षता आधारित और गतिविधि पूर्ण शिक्षण कार्य पर बल देने का आग्रह किया, ताकि आगामी सर्वेक्षण में बलरामपुर जनपद को प्रदेश की शीर्ष सूची में स्थापित किया जा सके।
#balrampur #dmbalrampur #followers #nonfollowers