कोरांव: एसडीएम कोरांव ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो और गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने मंगलवार दोपहर को प्रयागराज के कोरांव स्थित गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज और सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो का निरीक्षण किया। उन्होंने पठन-पाठन और अनुशासन व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने विद्यालय के रिकॉर्ड भी देखे। उन्होंने जिम्मेदारों को बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को कहा।