Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
superfastnews900
*बंजार भाजपा मंडल द्वारा तीर्थन घाटी की अनदेखी के खिलाफ गुशैनी में जोरदार प्रदर्शन; विधायक सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय बजट के दुरुपयोग का लगाया आरोप
Kullu, Kullu
| Sep 12, 2026
MORE NEWS
आज हमारे इष्ट देवता शमशरी महादेव जी की नई पहाड़ी नाटी रिलीज़ हुई है। इस सुंदर नाटी को निशा शर्मा जी ने अपनी मधुर आवाज़ दी है और तनुज जी ने शानदार संगीत दिया है। आप सभी से निवेदन है कि इस नाटी को जरूर सुनें, अपना प्यार दें और Like, Share & Comment करें। साथ ही चैनल को Subscribe करना न भूलें। जय शमशरी महादेव 🙏 पूरे गाने सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक को ओपन करे https://youtu.be/3ylVOLvZWF8?si=K46JyGS0vZsHQBkT
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत शौर को लिया गोद पंचायत के समग्र एवं संतुलित विकास का संकल्प, खेल मैदान से लेकर लाइब्रेरी, कम्युनिटी हॉल, जिम और सोलर लाइट, हेलीपैड जैसी सुविधाओं को किया जाएगा सुदृढ़ पांगी/चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत शौर के लिए एक महत्वपूर्ण एवं विकासोन्मुख पहल करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार जी ने ग्राम पंचायत शौर को गोद लेने की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राज्यसभा सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने तथा क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की पंचायत को गोद लेने का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का विकास करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए समग्र, संतुलित और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत में खेल मैदान, जिम, लाइब्रेरी, कम्युनिटी हॉल तथा सोलर लाइट, श्मशान घाट, हेलीपैड सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक एवं कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने और उसका विस्तार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि स्थानीय किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ा जा सके तथा उनकी आय के अवसरों में वृद्धि हो। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा स्थानीय आवश्यकताओं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जनजातीय क्षेत्र पांगी भरमौर के विधायक डॉ जनक राज जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने से ग्रामीणों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जनजातीय क्षेत्र पांगी से संबंध रखने वाले तिलक राज शर्मा उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि यह लोग भी देश की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ सके उन्होंने राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार जी का धन्यवाद करते हुए कहा की जनजातीय क्षेत्र की पंचायत को गोद लेना हमारे लिए गर्व का विषय है तिलक राज शर्मा ने कहा की पूर्व में भी अपने राज्यसभा मैं जनजातीय क्षेत्र के अनेकों मुद्दे जैसे सड़क बिजली और टनल को प्रभावी तरीके से उठाने का कार्य किया कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते हुए जनजातीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का विश्वास दिलाया। इस भव्य आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया। ग्राम पंचायत शौर के पंचायत प्रधान दयाराम शर्मा जी ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए पंचायत की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत को गोद लिया जाना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव और विकास की नई उम्मीद का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनजातीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी राज्यसभा सांसद द्वारा ग्राम पंचायत शौर को गोद लिए जाने की पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदम बताया। ग्राम पंचायत शौर को गोद लिए जाने की यह पहल जनजातीय क्षेत्र में विकास, आत्मनिर्भरता, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026
पीएम श्री स्कूल भुंतर में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आनी, कुल्लू-1 और बंजार ब्लॉक का शानदार प्रदर्शन Kullu Times पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 (छात्र व छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में 'द लोअर कुल्लू फार्मर्स एंड हॉर्टिकल्चरिस्ट्स एसोसिएशन, भुंतर' के अध्यक्ष करतार सिंह गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे: प्रतियोगिता परिणाम (बालिका वर्ग): वॉलीबॉल: विजेता — आनी ब्लॉक | उपविजेता — सैंज ब्लॉक कबड्डी: विजेता — कुल्लू-I ब्लॉक | उपविजेता — कुल्लू-II ब्लॉक खो-खो: विजेता — कुल्लू-I ब्लॉक | उपविजेता — निरमंड ब्लॉक बैडमिंटन: विजेता — नगर (Naggar) ब्लॉक | उपविजेता — आनी ब्लॉक योग: विजेता — आनी ब्लॉक | उपविजेता — कुल्लू-I ब्लॉक कुश्ती: विजेता — पीएम श्री जी.यू.एस.एस.एस. भुंतर | उपविजेता — जी.यू.एच.एस. पिपलागे विशेष पुरस्कार: मार्च पास्ट (छात्र एवं छात्राएं): बंजार ब्लॉक - प्रथम स्थान सर्वश्रेष्ठ आयोजक ट्रॉफी पीएम श्री जी.यू.एस.एस.एस. भुंतर (प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ) मुख्य अतिथि करतार सिंह गुलेरिया ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने मुख्य अतिथि, विभिन्न ब्लॉकों से आए शारीरिक शिक्षकों, कोचों और छात्रों का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अपना शुभ आशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल भावना को सदैव जीवन में बनाए रखने का संदेश दिया।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026
बंजार भाजपा मंडल द्वारा तीर्थन घाटी की अनदेखी के खिलाफ गुशैनी में जोरदार प्रदर्शन; विधायक सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय बजट के दुरुपयोग का लगाया आरोप Kullu Times आज बंजार भाजपा मंडल द्वारा तीर्थन घाटी के गुशैनी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत, तीर्थन घाटी की ज्वलंत समस्याओं और प्रदेश सरकार की वादाखिलाफ़ी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुशैनी बाजार में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्लाबोल और रोष प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र की जा रही लगातार अनदेखी पर कड़ा आक्रोश प्रकट किया। विधायक शौरी ने जानकारी देते हुए कहा कि विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत पेखड़ी व नोहांडा पंचायतों के लिए सम्मिलित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पाँच करोड़ की लागत वाली परियोजना तैयार कर 2023 में नाबार्ड को प्रेषित की गई थी, जिसे वर्तमान प्रदेश सरकार के इशारे पर निरस्त कर वापस भेज दिया गया है, जो सीधे तौर पर घाटी की जनता के साथ अन्याय है।विधायक शौरी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने क्षेत्र की जनता के यातायात को सुगम बनाने के लिए अभूतपूर्व पहल की है। बंजार-बठाहड़ मुख्य सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए करीब 12 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था और पिछले वर्ष से इस पर काम चल रहा था। लेकिन आज प्रदेश सरकार और विभाग की उदासीनता के कारण यह काम पूरी तरह से ठप पड़ा है। सड़क की टारिंग का भविष्य अंधकार में है और यही हाल घाटी की सरची व पेखड़ी जैसी अन्य संपर्क सड़कों का भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से मिलने वाले विकास के पैसे से कांग्रेस सरकार अपनों की झोली भर रही है, जिसके कारण सभी सड़क परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं।इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले वर्ष भारी बरसात की आपदा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैनी के ढह चुके भवन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सरकार द्वारा नए भवन के निर्माण में की जा रही अत्यधिक देरी के कारण स्थानीय छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने सरकार से मांग की है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए तुरंत बजट आवंटित कर नए स्कूल भवन का निर्माण शुरू किया जाए।इस संगठनात्मक बैठक और विरोध प्रदर्शन में बंजार मंडल प्रभारी व कुल्लू के खराहल वार्ड से जिला परिषद सदस्य अनिल राणा, बलागाड़ वार्ड से जिला परिषद सदस्या कुसुमलता दीपक, बंजार भाजपा मंडल के पदाधिकारी तथा तीर्थन घाटी के सैकड़ों समर्पित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026
दृष्टिबाधित युवाओं को दी गई डिजिटल तकनीक की जानकारी कुल्लू में आयोजित हुई कार्यशाला नई तकनीक के माध्यम से सामान्य होगा दृष्टिबाधित युवाओं का जीवन Kullu Times वही, कुल्लू पुलिस की ओर से आई महिला थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि यहां पर दृष्टिबाधित लोगों के जीवन को सामान्य बनाने के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। क्योंकि दृष्टिबाधित होने के चलते उन्हें कई बार अपने जीवन में समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज कई तरह की नई तकनीक दृष्टिबाधित युवाओं के लिए बनाई गई है। जिससे वह अपने रोजमर्रा के कार्यों को आसान कर सकते हैं।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मौहल कुल्लू में जूनियर रेड क्रॉस यूनिट द्वारा “फेट – वर्क फॉर ए कॉज” का सफल आयोजन Kullu Times कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मौहल कुल्लू में जूनियर रेड क्रॉस यूनिट ने “फेट – वर्क फॉर ए कॉज” का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसी टू डीसी डॉ. जयबंती ठाकुर ने रिबन काटकर फेट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सचिव चंदर केश विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फेट में ब्लड डोनेशन कैम्प भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।खेल और खाने‑पीने के अनेक स्टॉल्स बच्चों और अध्यापकों द्वारा लगाए गए। खेलों में मिकी माउस, ट्रैंपोलीन, डार्ट गेम, हूपला, फीड द मॉन्स्टर, थ्रेड ऑफ फार्च्यून, रोलिंग एंड बॉलिंग और तंबोला मुख्य आकर्षण रहे। खाने के स्टॉल्स पर सीडू, मोमोज़, चाट पापड़ी, कुलचे, पेटीज, पत्रोडू, पिज़्ज़ा, बर्गर, मैगी, फ्रेंच फ्राइज़, काठी रोल, कोल्ड कॉफी और बेकरी आइटम्स उपलब्ध रहे।फेट में कार सेवा दल, राधा NGO, मनाली स्ट्रेज़, सहारा वृद्ध आश्रम और कुलूत कम्बूचा को भी आमंत्रित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. जयबंती ठाकुर ने बच्चों की सहभागिता की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि फेट से प्राप्त धनराशि जरूरतमंदों और सामाजिक संस्थाओं को दान की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रैना वर्मा ने भी इस अवसर पर सभी अभिभावकों, बच्चों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर मौहल पंचायत प्रधान राजेश ठाकुर, उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर, पंचायत वार्ड सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र और अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026
दृष्टिबाधित युवाओं को दी गई डिजिटल तकनीक की जानकारी, कुल्लू में आयोजित हुई कार्यशाला नई तकनीक के माध्यम से सामान्य होगा दृष्टिबाधित युवाओं का जीवन Kullu Times जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के बचत भवन में नेशनल फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी आए दृष्टिबाधित युवाओं के द्वारा भाग लिया गया और यहां पर डिजिटल तकनीक के माध्यम से अपने जीवन को सामान्य बनाने के बारे में भी जानकारी ली गई। वही कुल्लू पुलिस महिला थाना प्रभारी उमा ठाकुर भी कार्यशाला में मौजूद रही। नेशनल फेडरेशन का द ब्लाइंड के वाइस प्रेसिडेंट संतोष कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य मकसद था कि जो भी दृष्टि बाधित युवा है वह नई डिजिटल डिवाइस के बारे में जानकारी ले और उसके माध्यम से अपने जीवन को सामान्य बना सके।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026
जिला कुल्लू के 201 स्काउट्स एवं गाइड्स का तृतीय सोपान टेस्टिंग शिविर आयोजित Kullu Times पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कुल्लू द्वारा तृतीय सोपान टेस्टिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिला कुल्लू के 31 स्कूलों से 201 स्काउट्स एवं गाइड्स भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान प्रतिभागियों की स्काउटिंग दक्षताओं का परीक्षण एवं आकलन किया जा रहा है। तृतीय सोपान टेस्टिंग में सफल रहने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। शिविर के सफल संचालन के लिए राज्य प्रशिक्षण आयुक्त मनोहर लाल ठाकुर एवं राज्य संगठन आयुक्त पंकज गुप्ता विशेष रूप से मौजूद हैं। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट्स) नारायण शर्मा एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड्स) रीना परमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में बच्चों की विभिन्न स्काउटिंग दक्षताओं का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा टेस्टिंग के उपरांत योग्य प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) देव चंद, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) शांति देवी सहित अन्य स्काउटिंग पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026