कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मौहल कुल्लू में जूनियर रेड क्रॉस यूनिट द्वारा “फेट – वर्क फॉर ए कॉज” का सफल आयोजन
Kullu Times
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मौहल कुल्लू में जूनियर रेड क्रॉस यूनिट ने “फेट – वर्क फॉर ए कॉज” का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसी टू डीसी डॉ. जयबंती ठाकुर ने रिबन काटकर फेट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सचिव चंदर केश विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फेट में ब्लड डोनेशन कैम्प भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।खेल और खाने‑पीने के अनेक स्टॉल्स बच्चों और अध्यापकों द्वारा लगाए गए। खेलों में मिकी माउस, ट्रैंपोलीन, डार्ट गेम, हूपला, फीड द मॉन्स्टर, थ्रेड ऑफ फार्च्यून, रोलिंग एंड बॉलिंग और तंबोला मुख्य आकर्षण रहे। खाने के स्टॉल्स पर सीडू, मोमोज़, चाट पापड़ी, कुलचे, पेटीज, पत्रोडू, पिज़्ज़ा, बर्गर, मैगी, फ्रेंच फ्राइज़, काठी रोल, कोल्ड कॉफी और बेकरी आइटम्स उपलब्ध रहे।फेट में कार सेवा दल, राधा NGO, मनाली स्ट्रेज़, सहारा वृद्ध आश्रम और कुलूत कम्बूचा को भी आमंत्रित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. जयबंती ठाकुर ने बच्चों की सहभागिता की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि फेट से प्राप्त धनराशि जरूरतमंदों और सामाजिक संस्थाओं को दान की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रैना वर्मा ने भी इस अवसर पर सभी अभिभावकों, बच्चों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं का हार्दिक धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को प्रोत्साहित करते हैं।
इस अवसर पर मौहल पंचायत प्रधान राजेश ठाकुर, उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर, पंचायत वार्ड सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र और अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026