Public App Logo
Profile Picture

Superfast News

@superfastnews900
32Followers
0Following
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत शौर को लिया गोद
पंचायत के समग्र एवं संतुलित विकास का संकल्प, खेल मैदान से लेकर लाइब्रेरी, कम्युनिटी हॉल, जिम और सोलर लाइट, हेलीपैड जैसी सुविधाओं को किया जाएगा सुदृढ़

पांगी/चंबा। 
जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत शौर के लिए एक महत्वपूर्ण एवं विकासोन्मुख पहल करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार जी ने ग्राम पंचायत शौर को गोद लेने की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राज्यसभा सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने तथा क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की पंचायत को गोद लेने का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का विकास करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए समग्र, संतुलित और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि पंचायत में खेल मैदान, जिम, लाइब्रेरी, कम्युनिटी हॉल तथा सोलर लाइट, श्मशान घाट, हेलीपैड सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक एवं कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने और उसका विस्तार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि स्थानीय किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़ा जा सके तथा उनकी आय के अवसरों में वृद्धि हो।

डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा स्थानीय आवश्यकताओं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर जनजातीय क्षेत्र  पांगी भरमौर के विधायक डॉ जनक राज जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने से ग्रामीणों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जनजातीय क्षेत्र पांगी से संबंध रखने वाले तिलक राज शर्मा उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि यह लोग भी देश की मुख्य धारा से जुड़कर आगे बढ़ सके उन्होंने राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार जी का धन्यवाद करते हुए कहा की जनजातीय क्षेत्र की पंचायत को गोद लेना हमारे लिए गर्व का विषय है तिलक राज शर्मा  ने कहा की पूर्व में भी अपने राज्यसभा मैं जनजातीय क्षेत्र के अनेकों मुद्दे जैसे सड़क बिजली और टनल को प्रभावी तरीके से उठाने का कार्य किया

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते हुए जनजातीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का विश्वास दिलाया।
इस भव्य आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया।

ग्राम पंचायत शौर के पंचायत प्रधान दयाराम शर्मा जी ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए पंचायत की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत को गोद लिया जाना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव और विकास की नई उम्मीद का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनजातीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी राज्यसभा सांसद द्वारा ग्राम पंचायत शौर को गोद लिए जाने की पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदम बताया।

ग्राम पंचायत शौर को गोद लिए जाने की यह पहल जनजातीय क्षेत्र में विकास, आत्मनिर्भरता, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
*बंजार भाजपा मंडल द्वारा तीर्थन घाटी की अनदेखी के खिलाफ गुशैनी में जोरदार प्रदर्शन;
विधायक सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय बजट के दुरुपयोग का लगाया आरोप
अमर चंद चौहान बने हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति आनी के अध्यक्ष
  हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति खंड आनी की बैठक उपमंडल कार्यालय आनी के सभागार आनी में उपमंडलाधिकारी नागरिक आनी लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई । कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में आयोजित किया गया । उद्धाटन सत्र में द्वीप प्रज्ज्वलन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने  मुख्य अतिथि,  राज्य और जिला इकाई से आए अतिथियों तथा उपस्थित सदस्यों  का स्वागत किया  । 
   मंच संचालक प्रवक्ता कुन्दन शर्मा ने खंड आनी पूरी रिपोर्ट सम्मेलन में रखी । एच जी वी एस राष्ट्रीय कन्वीनर  एवं राज्य उपाध्यक्ष सुनीता चंदेल ने एच जी वी एस के लक्ष्यों पर प्रकाश डाला तथा वैज्ञानिक सोच अपनाने पर बल दिया । मुख्य अतिथि एस डी एम आनी लक्ष्मण कनेट ने एच जी वी एस  पर्यावरण , शिक्षा ,  नशा निवारण ,  महिला सशक्तिकरण आदि के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की तथा इसे राष्ट्रीय महत्व के लिए आवश्यक माना । 
  उद्घाटन सत्र के पश्चात संगठनात्मक सत्र का आयोजन लाल सिंह ठाकुर सेवानिवृत प्रधान , सनोहरू देवी प्रधान जीपी शिल्ली तथा हँसा वर्मा  प्रधान जीपी च्वाई की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर एच जी वी एस राज्य सचिव सत्यवान पुण्डीर ने एच जी वी एस का संगठनात्मक ब्योरा दिया तथा निर्वाचित होने वाली खंड इकाई को निष्ठापूर्वक कार्य का आवाहन किया । इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामानंद , डॉ प्रकाश आचार्य , तिलका ठाकुर , रंजना शर्मा , संदीपना ठाकुर तथा मीनाक्षी शर्मा ने खंड आनी के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण  प्रस्तुत किया  । 
  तत्पश्चात सर्वसम्मति से एच जी वी एस खंड आनी चुनाव किया गया । जिसमें अमर चंद चौहान अध्यक्ष , सनोहरू देवी तथा रंजना शर्मा उपाध्यक्ष , कुन्दन शर्मा सचिव , डॉ प्रकाश आचार्य तथा ध्यान ठाकुर सह सचिव  तथा मीनाक्षी शर्मा को सह सचिव बनाया गया । पोविंदर चौहान , श्यामानंद , तिलका ठाकुर तथा संदीपना ठाकुर को सलाकार बनाया गया । हंसा वर्मा ,रामानंद , तुलसी शर्मा , शनि ठाकुर, मोहर सिंह, कविता ठाकुर, सुषमा ठाकुर ,ममता वर्मा ,रणवीर , मीना देवी , लीला देवी, शीला देवी तथा वीणा देवी को सदस्य निर्वाचित किया गया । दीवान राजा को प्रेस सचिव तथा गुलपाल ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य निर्वाचित किया गया।
  कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष डॉ आर के शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण , तथा जिला सचिव हीरा लाल ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर चंद चौहान ने सभी का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया तथा सभी से मिलजुलकर कार्य करने वो सहयोग का निवेदन किया ।
  जिला सह सचिव मान ठाकुर ने smmeln में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का औपचारिक धन्यवाद किया । सम्मेलन में आनी खंड के एच जी वी एस के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी का 14 सितंबर को लाहौल प्रवास
बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं में भरेंगे नई ऊर्जा और उत्साह
भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री सुनील नेगी जी का आगामी 14 सितंबर 2026 को लाहौल घाटी का एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम तय हुआ है। इस प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें करेंगे और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
📍 प्रवास का कार्यक्रम
🔸 प्रातःकाल — उदयपुर मंडल
जनजाति मोर्चा उदयपुर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
🔸 सायंकाल — केलांग मंडल
इसके पश्चात जनजाति मोर्चा केलांग मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
गौरतलब है कि श्री सुनील नेगी जी ने हाल ही में जनजाति मोर्चा स्पीति मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनमें नए उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। स्पीति के सफल प्रवास के बाद अब लाहौल घाटी में उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायी रहेगा।
समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा ऊर्जावान कार्यकर्ता साथियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन महत्वपूर्ण बैठकों को सफल बनाएं।
जय भाजपा! 🚩
भारत माता की जय! 🇮🇳
Sanju Sharma Himachali
ST मोर्चा मंडल अध्यक्ष, उदयपुर
जनजाति मोर्चा, लाहौल-स्पीति
हिमाचल प्रदेश
किताबों के कारवां से गूंजा अटल सदन, ज्ञान और रचनात्मकता का दिखा संगम
दो दिन तक चलेगा वार्षिक महोत्सव, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच
सहायक आयुक्त डा. जयवंती ठाकुर ने किया शुभारंभ, जिला भाषा अधिकारी रहीं विशेष अतिथि
किताबों के कारवां से गूंजा अटल सदन, ज्ञान और रचनात्मकता का दिखा संगम
दो दिन तक चलेगा वार्षिक महोत्सव, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच
सहायक आयुक्त डा. जयवंती ठाकुर ने किया शुभारंभ, जिला भाषा अधिकारी रहीं विशेष अतिथि
शनिवार को एसपी कुल्लू अभिषेक एस होंगे मुख्य अतिथि, जीबी पंत संस्थान के प्रमुख ई. राकेश कुमार सिंह रहेंगे विशेष अतिथि
कुल्लू। कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक महोत्सव ‘किताबों का कारवां’ का शुक्रवार को अटल सदन के सभागार में भव्य आगाज हुआ। दो दिवसीय समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सभागार में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और गतिविधियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया।
महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त डा. जयवंती ठाकुर ने शिरकत की, जबकि जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा के साथ साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। ‘किताबों का कारवां’ के माध्यम से विद्यालय ने विद्यार्थियों को पुस्तकों और ज्ञान से जोड़ने के साथ-साथ उनकी कल्पनाशीलता को मंच प्रदान करने का प्रयास किया।
शनिवार को महोत्सव के दूसरे दिन एसपी कुल्लू अभिषेक एस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जीबी पंथ संस्थान के प्रमुख ई. राकेश कुमार सिंह विशेष अतिथि होंगे। विद्यालय के एमडी सुरेश कुमार ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साहित्य, कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना है।
कुल्लू में भाजपा का प्रदर्शन
हिमाचल को 'ग्रीन स्टेट' बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुंदर सिंह ठाकुर* 

 *विधायक ने कुल्लू बस अड्डे से दिखाई 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी* 

कुल्लू, 8 सितम्बर : कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। स्थानीय बस अड्डे आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
     इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण को बचाने और हिमाचल को 'ग्रीन स्टेट' बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आधुनिक और इको-फ्रेंडली बसों के चलने से कुल्लू-मनाली घाटी के पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय जनता और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी आरामदायक, सुरक्षित और धुआं-रहित सफर की बेहतर सुविधा मिलेगी।
    विधायक ने बताया कि यह सभी 15 बसें आधुनिक जीपीएस सिस्टम और सुरक्षा तकनीकों से लैस हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न लोकल व प्रमुख रूटों पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू डिपो में पहले से ही 17 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है, अब नई बसों के जुड़ जाने के बाद कुल्लू डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 32 हो जाएगी। उन्होंने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात कुल्लू को देने के लिए मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।
    उन्होंने कहा कि एचआरटीसी का कुल्लू डिपो देश भर में सरकारी परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाला पहला डिपो है तथा यह प्रदेश भर में सर्वाधिक लाभ कमाने वाला डिपो भी है। उन्होंने कहा कि कुल्लू बस अड्डा भवन भी आधुनिक भवनों में से एक है तथा पीज के लिए बनने वाले रोपवे से इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा।
     उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा नगर परिषद एवं प्रशासन इसमें बेहतर प्रयास कर रहे हैं तथा आगामी एक महीने में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस अड्डे सहित पूरे कुल्लू को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा शहर में अवैध अतिक्रमण को हटाने का भी कार्य किया जाएगा ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।
     उन्होंने नई इलेक्ट्रिक बसों के इस सफल संचालन के लिए परिवहन विभाग और एचआरटीसी के अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में जिले के परिवहन बेड़े में और भी इलेक्ट्रिक वाहनों को जोड़ा जाएगा ताकि पूरी घाटी में पर्यावरण-अनुकूल यातायात व्यवस्था मजबूत हो सके।
      डीडीएम डी.के. नारंग ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर, उपाध्यक्ष शालिनी राय, अन्य पार्षदगण, एडीएम सुरजीत सिंह राठौर, आरटीओ आकांक्षा शर्मा, जिला रेड क्रॉस सचिव चंद्र केश शर्मा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के डीडीएम मंडी उत्तम सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी केलांग अंशित शर्मा, अन्य अधिकारी तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन

कुल्लू, 8 सितंबर :

जिला मुख्यालय के डीआरडीए हॉल में मंगलवार को पेंशनर फेडरेशन की बैठक का आयोजन किया गया।
          बैठक में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सुरजीत सिंह राठौर ने की।
   बैठक के दौरान पेंशनर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन के समक्ष कई अहम मांगें व समस्याएं रखीं। इनमें कुल्लू शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, शहर में बढ़ती आवारा पशुओं व आवारा कुत्तों की समस्या पर अंकुश लगाने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, सड़कों व फुटपाथों की मरम्मत व सुधार, तथा सरकारी एवं निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार व सुविधाएं प्रदान करने जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अतिरिक्त फेडरेशन के सदस्यों ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
     सुरजीत सिंह राठौर ने पेंशनर फेडरेशन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित कर मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए, ताकि पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिल सके।
    बैठक में सहायक आयुक्त डॉ. जयबंती ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, अधिशाषी अभियंता बी एस नेगी, जिला पंचायत अधिकारी दयाराम ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा सहित पेंशनर फेडरेशन के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू का आधिकारिक फेसबुक पेज आरम्भ* 

 *अब एक क्लिक पर मिलेगी जनकल्याण कार्यक्रमों की जानकारी* 

कुल्लू, 8 सितंबर: भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कुल्लू द्वारा आम जनता को संस्था की गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से आधिकारिक फेसबुक पेज आरम्भ किया गया है। 
    अब रक्तदान अभियानों, स्वास्थ्य शिविरों, आपदा राहत एवं पुनर्वास सहित संस्था के सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
      कार्यकारी उपायुक्त एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कुल्लू के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने मंगलवार को आधिकारिक फेसबुक पेज जारी किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव चन्द्रकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
     राठौर ने कहा कि "मानव सेवा ही हमारा धर्म, मानवता ही हमारा लक्ष्य" के मूल मंत्र के साथ कार्यरत रेड क्रॉस सोसायटी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को निर्बाध रक्तदान सहायता उपलब्ध करवाने तथा आपदा प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत सामग्री पहुंचाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन, दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु समर्पित केंद्र का संचालन, नशा निवारण अभियान तथा अन्य सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को भी आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
   उन्होंने कहा कि इस फेसबुक पेज के माध्यम से जनता को रेड क्रॉस की गतिविधियों, रक्तदान अभियानों, स्वास्थ्य एवं राहत कार्यों तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी नियमित रूप से मिलेगी, जिससे लोग संस्था के कार्यों से बेहतर ढंग से जुड़ सकेंगे। राठौर ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू के आधिकारिक फेसबुक पेज को फॉलो करें तथा संस्था द्वारा संचालित रक्तदान अभियानों एवं लोक-कल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। फेसबुक लिंक https://www.facebook.com/share/18Hi3dzxuD/
हेल्पलाइन: +91 98166 00450
खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, सैंपल जांच से लेकर हाइजीन रेटिंग तक होगी कड़ी निगरानी - उपायुक्त किरण भड़ाना 

केलांग, 7 सितंबर 2026.....लाहौल-स्पीति में लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष, केलांग में खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने की। बैठक में जिले में खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य प्रतिष्ठानों की स्वच्छता, पेयजल की गुणवत्ता, नियमित निरीक्षण तथा खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में खाद्य एवं पेय पदार्थों के सैंपल लिए जाने की अपेक्षाकृत कम संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सैंपल संग्रहण और जांच की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित एवं प्रभावी सैंपलिंग बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर अधिक से अधिक खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लेने तथा उनकी गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा को लेकर केवल निरीक्षण एवं कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए जागरूकता और जनभागीदारी को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर खाद्य सुरक्षा से संबंधित विशेष जागरूकता अभियान एवं कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ‘ईट राइट’ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता आम जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी बैठक में अब तक की गई कार्रवाई के साथ-साथ आगामी गतिविधियों की स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल को खाद्य सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा बताते हुए उपायुक्त ने जिले में पेयजल की गुणवत्ता का नियमित परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जल स्रोतों एवं पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उपायुक्त ने बाजारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में समाप्ति तिथि पार कर चुके खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं, इसलिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के माध्यम से इस पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। उन्होंने खाद्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाले बचे हुए खाद्य पदार्थों के उचित एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता को लेकर उपायुक्त ने कहा कि होटल, रेस्तरां, ढाबों तथा अन्य खाद्य परोसने वाले स्थानों पर स्वच्छता केवल औपचारिकता न हो, बल्कि इसे दैनिक कार्यप्रणाली का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिष्ठानों की हाइजीन रेटिंग सुनिश्चित करने तथा उसे प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ जिले में आने वाले पर्यटकों को भी भोजन करने के स्थान की स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

उन्होंने व्यावसायिक खाद्य प्रतिष्ठानों में प्रयुक्त खाद्य तेल के बार-बार इस्तेमाल पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि भोजन तैयार करने में इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा प्रयोग करने से खाद्य गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, इसलिए खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप इसकी जांच और उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बच्चों एवं युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बैठक में तंबाकू उत्पादों तथा अत्यधिक कैफीन युक्त एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री और उपलब्धता पर निगरानी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों के अनुरूप ऐसे उत्पादों की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जाए और बच्चों को इनके संभावित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित फील्ड विजिट, निरीक्षण और निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, स्वच्छता, गुणवत्ता, लेबलिंग, समाप्ति तिथि और अन्य निर्धारित मानकों की नियमित जांच की जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित भोजन स्वस्थ समाज की बुनियाद है, इसलिए खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभागीय निगरानी के साथ-साथ खाद्य व्यवसायियों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। जिला प्रशासन का उद्देश्य लाहौल-स्पीति में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए एक प्रभावी एवं भरोसेमंद खाद्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। 

इस बैठक में एसडीएम कुनिका ऐकर्स,  परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, इंद्रजीत सीरा वन मंडलाधिकारि , डीएसपी केडी शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अनिल शर्मा, सीएमओ डॉ एमके गाँधी, एसडीओ संजय बोध जल शक्ति विभाग, एसडीओ सौरभ विद्युत विभाग, अश्वनी कुमार गुलेरिया अधिशाषि अभियंता लोक निर्माण विभाग ,उप निदेशक पशुपालन डॉ पूनम ठाकुर , उप निदेशक बागवानी मिनाक्षी शर्मा, जिला कृषि अधिकारी चौधरी राम,  एआरसीएस अखिल ठाकुर , अंचित शर्मा एचआरटीसी, सोमेश शर्मा जीएम जीआईसी, तेन्ज़िन् करपा अध्यक्ष हॉटलिएर एसोशिएशन, प्रकाश अमची अध्यक्ष व्यापार मंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बंजार लोक निर्माण विभाग सात सालों से नहीं बना पाया अस्पताल का भवन, किसी और कंपनी को देना चाहिए, पत्तियां बंद होगी।
उपायुक्त के समक्ष दिशा की बैठक में क्यों भाडती सांसद कंगना
जिया संगम में शाही स्नान करते देवी देवता व श्रद्धालु
बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर की प्रेस वार्ता।
मनाली की बेटी महिमा ठाकुर ने खेल जगत में बढ़ाया क्षेत्र का मान
मनाली के कन्याल गांव की होनहार बेटी महिमा ठाकुर ने खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिछले करीब 10 वर्षों से भारतीय खेल प्राधिकरण में कबड्डी का प्रशिक्षण ले रहीं महिमा ने राष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। उन्होंने बिलासपुर कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षक के रूप में भी युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। अब महिमा का चयन मनाली में शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी सेवा के लिए हुआ है। नई जिम्मेदारी में वह विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ बेहतर मार्गदर्शन देंगी। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
एनएच-305 पर सराली के पास वाहन निकालना बना चुनौती, दलदल बनी सड़क से बढ़ी परेशानी
सराली में एनएच-305 बदहाल, वाहन चालकों के लिए सफर बना मुसीबत, एनएच-305 पर सराली के पास हालात खराब, जोखिम उठाकर निकल रहे वाहन
Video 17
बागीपुल जांओ सड़क मार्ग पर भारी भूस्खलन से चायल पंचायत के 10 गांव से टूटा संपर्क।
बाढ़
बस अड्डे के समीप ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
शॉर्ट सर्किट के कारण उठीं आग की लपटें, आसपास मौजूद लोगों में दहशत
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में बस अड्डे के समीप रविवार देर शाम बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। ट्रांसफार्मर से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति को बंद कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों या अन्य संपत्तियों तक नहीं पहुंची। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शहर में लगे पुराने ट्रांसफार्मरों और विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।
Video 21
ग्लेशियर बचाएँ, जल बचाएँ, पर्यावरण बचाएँ।
ग्लेशियर हमारी नदियों और जल स्रोतों के जीवनदाता हैं। इन्हें सुरक्षित रखना केवल प्रकृति की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है।
स्वच्छ जल ही स्वस्थ जीवन, सुरक्षित भविष्य और समृद्ध समाज की सबसे बड़ी पूँजी है।
आज प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें, जल की हर बूंद का सम्मान करें और पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभाएँ।
भूस्खलन से गिरा मलबा , लगातार हो रहे भूस्खलन से खतरा
भरठीधार सड़क बाधित होने पर यात्रियों को राहत की पहल, परिवहन मंत्री को सौंपा पत्र

एक बस से दूसरी बस में यात्रियों के स्थानांतरण की व्यवस्था करने का आग्रह, परिवहन मंत्री ने दिया आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन : सुरेंद्र शौरी

कुल्लू 

 बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंजार-गाड़ागुशैणी सड़क पर भरठीधार के समीप डंगा गिरने के कारण प्रभावित हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवाओं को यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक रूप से संचालित करने की मांग को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने आज विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र सौंपा।

विधायक ने जानकारी देते हुए कहा कि भरठीधार के समीप सड़क बाधित होने के कारण बंजार-गाड़ागुशैणी मार्ग पर निगम की बस सेवा प्रभावित हुई है। यह सड़क बंजार विधानसभा क्षेत्र की छह पंचायतों तथा सिराज विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों के हजारों लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख माध्यम है। वर्तमान में सड़क मार्ग का एक हिस्सा बाधित होने के कारण बस सेवा पूरी दूरी तक संचालित नहीं हो पा रही है, जिसके चलते स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सड़क के पूरी तरह बहाल होने तक यात्रियों को राहत देने के लिए उपलब्ध वैकल्पिक मार्ग के अनुसार एक बस से दूसरी बस में यात्रियों के स्थानांतरण की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क बाधित होने के कारण आम लोगों की यात्रा पूरी तरह प्रभावित न हो। उन्होंने परिवहन विभाग एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा भी सामूहिक रूप से हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, कुल्लू को पत्र भेजकर प्रभावित क्षेत्र में बस सेवा को यथासंभव सुचारू रखने तथा यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है।

परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनहित से जुड़े इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवा की वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सड़क की बहाली में समय लग सकता है, लेकिन तब तक क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा से वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि सड़क बहाल होने तक वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था के माध्यम से लोगों को राहत देना सरकार और परिवहन निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने उम्मीद जताई कि परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद संबंधित अधिकारी शीघ्र कार्रवाई करेंगे और बंजार-गाड़ागुशैणी क्षेत्र के यात्रियों को जल्द राहत मिलेगी।