जिला कुल्लू के 201 स्काउट्स एवं गाइड्स का तृतीय सोपान टेस्टिंग शिविर आयोजित
Kullu Times
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कुल्लू द्वारा तृतीय सोपान टेस्टिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिला कुल्लू के 31 स्कूलों से 201 स्काउट्स एवं गाइड्स भाग ले रहे हैं।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों की स्काउटिंग दक्षताओं का परीक्षण एवं आकलन किया जा रहा है। तृतीय सोपान टेस्टिंग में सफल रहने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।
शिविर के सफल संचालन के लिए राज्य प्रशिक्षण आयुक्त मनोहर लाल ठाकुर एवं राज्य संगठन आयुक्त पंकज गुप्ता विशेष रूप से मौजूद हैं।
जिला संगठन आयुक्त (स्काउट्स) नारायण शर्मा एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड्स) रीना परमार ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर में बच्चों की विभिन्न स्काउटिंग दक्षताओं का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा टेस्टिंग के उपरांत योग्य प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) देव चंद, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) शांति देवी सहित अन्य स्काउटिंग पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026