टीकमगढ़: टीकमगढ़ के कौड़िया गांव में दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे चले, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
मामला टीकमगढ़ जिले के कौड़िया गांव का है, जहां पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।