टीकमगढ़: टीकमगढ़ में भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण राज्य मंत्री रहे मौजूद
टीकमगढ़ सिविल लाइन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह बजट सभी वर्गों के लिए फायदेमंद है, विशेषकर मध्यम वर्ग और गरीबों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।