कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई 'जनता दरबार' मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन ने थाना शहर थानेसर में पांचवां जनता दरबार लगाया। दरबार में 22 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं, सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण कर अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #cmohry #police_haryana #HaryanaPolice #AmbalaIgp #KurukshetraPolice #JanataDarbar #PublicService