*थाना सदर रतिया पुलिस की कार्रवाई: 540 ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में आरोपी वा मुख्य आरोपी काबु*
*– गांव मैहमदगी में पुलिस को देखकर थैला फेंककर फरार हुआ था आरोपी पंकज*
*– मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी जीमन सिंह को किया काबू*
रतिया, 22 अगस्त। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने 540 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामदगी मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मौका से फरार *आरोपी पंकज कुमार पुत्र गोमाराम निवासी मैहमदगी* को काबु किया है वा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया वा कार्यवाही को आगे बढाते हुये *मुख्य आरोपी जीवन सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी मैहमदगी* को भी काबु किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश का जायेगा।
थाना सदर रतिया प्रभारी उप निरीक्षक शीशपाल ने बताया कि 19 अगस्त को उपनिरीक्षक धर्मपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव बोड़ा, बलियाला होते हुए गांव मैहमदगी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम गांव में पूर्व सरपंच गोमाराम के घर के पास पहुंची तो वहां पंकज पुत्र गोमाराम निवासी मैहमदगी हाथ में लाल-पीले रंग का कपड़े का थैला लिए दिखाई दिया।
पुलिस की गाड़ी को देखकर पंकज उर्फ पंजु ने थैला गली में फेंक दिया और मौके से भाग गया। पुलिस कर्मचारी ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। जांच करने पर थैले से 540 ग्राम कचरा डोडा पोस्त व चूरा पोस्त बरामद हुआ।
इस संबध में थाना सदर रतिया में मुकदमा नम्बर 189 दिनांक 19.08.2026 धारा 15,27-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी पंकज के साथ साथ मुख्य आरोपी जीवन सिंह को भी काबु किया गया । मामले की गहनता से जांच जारी है।
Uklana, Hissar | Aug 22, 2026