पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए थाना इस्माइलाबाद के तलहेड़ी गांव में छापेमारी कर लगभग 6 किलोग्राम अफीम, करीब 21 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के महंगे जेवरात किए बरामद। पुलिस ने मौके से तीन आरोपी सुखविंदर, हरविंदर सिंह उर्फ रूपेंद्र और जशनपाल वासीयान तलहेड़ी को किया गिरफ्तार। आरोपी परिवार पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और इन्होंने नशे की अवैध कमाई से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। पुलिस द्वारा इनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। कुरुक्षेत्र पुलिस का नशे के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। #cmohry #police_haryana #HaryanaPolice #AmbalaIgp #KurukshetraPolice #AntiNarcotics #DrugFreeHaryana #StrictAction
Uklana, Hissar | Aug 21, 2026